न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान की 63 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुई PAM बैठक, बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर अभिभावकों से हुई चर्चा

राजस्थान के 63 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों पर PAM बैठक आयोजित हुई, जिसमें बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और समग्र विकास पर अभिभावकों से चर्चा की गई। जानिए बैठक की प्रमुख बातें और विभाग के निर्देश।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 14 Jul 2026 3:23:14

राजस्थान की 63 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुई PAM बैठक, बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर अभिभावकों से हुई चर्चा

जयपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से प्रत्येक अमावस्या पर आयोजित किए जाने वाले PAM (Parents' Meeting) कार्यक्रम के तहत मंगलवार को प्रदेशभर के लगभग 63 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के माता-पिता और अभिभावकों के साथ उनके स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा तथा समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

आईसीडीएस निदेशक वासुदेव मालावत ने बताया कि PAM बैठक का मुख्य उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास में परिवार की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। बैठक के दौरान अभिभावकों को बच्चों की शारीरिक एवं मानसिक प्रगति, पोषण संबंधी आवश्यकताओं, प्रारंभिक शिक्षा तथा सकारात्मक व्यवहार विकास के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों की दैनिक दिनचर्या और उनकी सीखने की प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए भी सुझाव साझा किए गए।

परिवार के पुरुष सदस्यों की भागीदारी बढ़ाने पर दिया गया जोर

विभाग की ओर से इस बार PAM बैठक में केवल माताओं ही नहीं, बल्कि परिवार के पुरुष सदस्यों की भागीदारी बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया गया। इसके तहत बच्चों के पिता, दादा, चाचा सहित अन्य पुरुष अभिभावकों को भी बैठक में आमंत्रित किया गया, ताकि बच्चों के पालन-पोषण, पोषण और शिक्षा से जुड़े निर्णयों में उनकी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित हो सके।

आईसीडीएस निदेशक ने बताया कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए पूरे परिवार की सहभागिता आवश्यक है। इसी उद्देश्य से विभाग लगातार सामुदायिक भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रहा है।

वरिष्ठ अधिकारियों ने किया प्रदेशभर में निरीक्षण

महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशों के अनुसार PAM बैठकों के सफल आयोजन की निगरानी के लिए प्रदेशभर में निरीक्षण भी किया गया। आईसीडीएस निदेशक ने बताया कि सभी उप निदेशकों, बाल विकास परियोजना अधिकारियों (CDPO) तथा लेडी सुपरवाइजर्स ने अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजित PAM बैठकों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारियों ने बैठक के दौरान अभिभावकों की उपस्थिति, बच्चों से जुड़ी गतिविधियों तथा पोषण और शिक्षा संबंधी कार्यक्रमों की समीक्षा भी की, ताकि योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

मालवीय नगर के आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण

आईसीडीएस निदेशक वासुदेव मालावत ने मंगलवार को जयपुर-2 परियोजना के अंतर्गत मालवीय नगर सेक्टर-10 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित PAM बैठक का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के अभिभावकों से सीधे संवाद कर उनके विकास, व्यवहार में आ रहे बदलाव, पोषण की स्थिति तथा आंगनबाड़ी केंद्र में संचालित गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से भी चर्चा की और बच्चों की देखभाल, पोषण सेवाओं तथा प्रारंभिक शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमित संवाद और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी से बच्चों के समग्र विकास को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता