न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च

चीन की StepFun ने दुनिया का पहला Agentic AI स्मार्टफोन StepX Neo लॉन्च किया। जानिए इसकी खास AI क्षमताएं, Step Amoo एजेंट, ऑफलाइन फीचर्स और अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 14 Jul 2026 5:42:48

अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दौड़ में चीन ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। चीनी एआई कंपनी StepFun ने अपने नए स्मार्टफोन StepX Neo को पेश किया है, जिसे कंपनी फुल एजेंटिक AI स्मार्टफोन बता रही है। खास बात यह है कि जहां अब तक अमेरिकी टेक कंपनियां AI फीचर्स वाले स्मार्टफोन तक ही सीमित हैं, वहीं चीन ने ऐसा फोन पेश करने का दावा किया है जो एक इन-बिल्ट AI एजेंट की तरह खुद कई जटिल काम पूरे कर सकता है। इस उपलब्धि के साथ एजेंटिक AI स्मार्टफोन लाने की दौड़ में चीन ने अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है।

इन दिनों Google, Samsung, Oppo, Vivo और अन्य प्रमुख स्मार्टफोन निर्माता अपने फ्लैगशिप डिवाइस में AI आधारित फीचर्स जोड़ रहे हैं। इनमें फोटो एडिटिंग, लाइव ट्रांसलेशन, कंटेंट समरी और स्मार्ट असिस्टेंस जैसे कई टूल्स मिलते हैं। हालांकि, ये सभी फीचर्स अलग-अलग ऐप्स या कमांड पर आधारित हैं। अभी तक किसी भी कंपनी ने ऐसा स्मार्टफोन पेश नहीं किया था, जिसमें एक एजेंटिक AI सिस्टम यूजर के लिए एंड-टू-एंड मल्टी-स्टेप टास्क अपने स्तर पर पूरा कर सके।

StepX Neo की सबसे बड़ी खासियत

StepFun ने 2023 में अपनी शुरुआत की थी और इसकी स्थापना माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व कर्मचारियों ने की थी। कंपनी का नया StepX Neo स्मार्टफोन पारंपरिक AI स्मार्टफोन से अलग है। इसमें एक बिल्ट-इन AI एजेंट मौजूद है, जो यूजर के निर्देशों को समझकर कई चरणों वाले कार्य अपने आप पूरा कर सकता है। इसके लिए बार-बार अलग-अलग प्रॉम्प्ट देने या कई ऐप्स खोलने की जरूरत नहीं पड़ती। यही वजह है कि इसे दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन कहा जा रहा है।

मिलेगा इन-हाउस AI एजेंट Step Amoo

इस स्मार्टफोन में कंपनी का खुद का विकसित किया गया AI एजेंट Step Amoo दिया गया है, जो Step AOS नाम के कस्टम ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। यूजर इससे सामान्य चैटबॉट की तरह बातचीत कर सकते हैं, लेकिन इसकी क्षमता केवल सवाल-जवाब तक सीमित नहीं है। यह AI एजेंट फोन के अलग-अलग फीचर्स और ऐप्स को नियंत्रित करते हुए कई काम स्वतः पूरा करने में सक्षम है।

इसकी एक और बड़ी विशेषता यह है कि Step Amoo ऑफलाइन मोड में भी काम कर सकता है। यानी हर समय इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता नहीं होगी। इससे नेटवर्क न होने की स्थिति में भी कई AI सुविधाओं का उपयोग किया जा सकेगा।

एक भाषा से कंट्रोल होगा पूरा फोन

StepX Neo का ऑपरेटिंग सिस्टम सिंगल नेचुरल लैंग्वेज इंटरफेस पर आधारित है। यूजर जिस भाषा का चयन करेगा, उसी के जरिए फोन में मौजूद ऐप्स, वेब टूल्स और बिल्ट-इन फीचर्स को नियंत्रित किया जा सकेगा। यह सिस्टम यूजर की गतिविधियों को समझकर उन्हें प्राथमिकता भी देता है, जिससे रोजमर्रा के कार्य अधिक तेज और आसान हो जाते हैं।

फोन में मौजूद एजेंटिक ऑपरेटिंग सिस्टम सभी फंक्शन्स को चार प्रमुख श्रेणियों—कम्युनिकेशन, ऐप्स, फाइल्स और सिस्टम टूल्स—में व्यवस्थित करता है। इससे AI एजेंट को विभिन्न कार्यों को बेहतर तरीके से समझने और उन्हें अधिक कुशलता के साथ पूरा करने में मदद मिलती है।

तीन एडवांस सपोर्ट सिस्टम से लैस

StepX Neo में AI एजेंट की क्षमता बढ़ाने के लिए तीन प्रमुख सपोर्ट सिस्टम दिए गए हैं, जिनमें मेमोरी, डिसीजन मेकिंग और सिक्योरिटी शामिल हैं। इसके अलावा इसमें कंपनी का Step Edge Foundation Model इस्तेमाल किया गया है, जो Edge AI तकनीक पर आधारित है। इससे कई AI प्रोसेसिंग सीधे डिवाइस पर ही होती है, जिससे बेहतर स्पीड और प्राइवेसी दोनों मिलती हैं।

फिलहाल कंपनी ने इस स्मार्टफोन से पर्दा उठा दिया है, लेकिन इसकी बिक्री कब शुरू होगी और इसकी कीमत कितनी होगी, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं किया गया है कि StepX Neo केवल चीन के बाजार में उपलब्ध होगा या भविष्य में इसे अन्य वैश्विक बाजारों में भी लॉन्च किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत