न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MP Assembly Elections: दूर हुआ संशय, भाजपा ने नहीं दिया ज्योतिरादित्य सिंधिया को टिकट, नहीं लड़ेंगे चुनाव

यास लगाए जा रहे थे कि भाजपा ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी चुनाव में उतारने वाली है। हालांकि अब इन कयासों पर विराम लग गया है और यह साफ हो गया है कि सिंधिया विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। दरअसल, भाजपा ने गुना विधानसभा से पन्ना लाल शाक्य और विदिशा से मुकेश टंडन को उम्मीदवार बनाया है। इसी के साथ ये अटकलें खत्म हो गई हैं कि भाजपा यहां से ज्योतिरादित्य सिंधिया को टिकट देने वाली है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 29 Oct 2023 4:17:59

MP Assembly Elections: दूर हुआ संशय, भाजपा ने नहीं दिया ज्योतिरादित्य सिंधिया को टिकट, नहीं लड़ेंगे चुनाव

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 पर राज्य समेत पूरे देश की नजरें टिकी हैं। दोनों प्रमुख पार्टियां अपने दिग्गजों को चुनावी मैदान में उतार कर जनता को साधने की कोशिश कर रही हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी चुनाव में उतारने वाली है। हालांकि अब इन कयासों पर विराम लग गया है और यह साफ हो गया है कि सिंधिया विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।

दरअसल, भाजपा ने गुना विधानसभा से पन्ना लाल शाक्य और विदिशा से मुकेश टंडन को उम्मीदवार बनाया है। इसी के साथ ये अटकलें खत्म हो गई हैं कि भाजपा यहां से ज्योतिरादित्य सिंधिया को टिकट देने वाली है।

भाजपा उम्मीदवार सूची में ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम क्यों नहीं?

भाजपा द्वारा सभी सीटों के लिए उम्मीदवार सूची जारी होने के बाद ये बताया जा रहा था कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेश चुनाव में टिकट न दिए जाने का बड़ा कारण है। ये बात सामने आई थी कि पार्टी ने उनके नाम पर विचार मंथन किया था, लेकिन एन मौके पर नाम हटा दिया गया। सूत्रों की मानें तो ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक नेताओं को इस बार भाजपा ने टिकट नहीं दिया है। उन समर्थकों को मनाना, सिंधिया के चुनाव लड़ने से ज्यादा जरूरी था। वहीं, बिना सीएम फेस प्रोजेक्ट किए सिंधिया को टिकट दिया जाना संभव नहीं लग रहा था। अगर उन्हें चुनावी मैदान में उतारा जाता तो ये चर्चा होती कि वही मुख्यमंत्री का चेहरा हैं। इससे विधायकों के बीच भी कई सवाल उठ सकते थे, इसलिए भाजपा ने काफी विचार विमर्श के बाद सिंधिया को टिकट न देने का फैसला लिया था।

वहीं, कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में ज्योतिरादित्य सिंधिया खुद यह कहते दिखे थे कि वह विधानसभा चुनाव लड़ना ही नहीं चाहते। हालांकि, बाद में उन्होंने खुद ही कहा कि चुनाव लड़ने से मना नहीं कर रहे हैं। वहीं, यह खबर भी सामने आई थी कि सिंधिया अपने सभी समर्थकों को टिकट दिलाना चाहते हैं। अगर उन्हें ही टिकट मिल गया तो उनके कोटे में से एक सीट कम हो जाती। शायद एक कारण ये भी हो सकता था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?