न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वकीलों ने दी दलील, कोर्ट ने नहीं मानी, न्यूजक्लिक के एडिटर और एचआर हेड को फिर दिया पुलिस हिरासत में

दिल्ली की एक कोर्ट ने न्यूजक्लिक के एडिटर प्रबीर पुरकायस्थ और एचआर हेड अमित चक्रवर्ती को यूएपीए के तहत दर्ज एक मामले में दो नवंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 25 Oct 2023 4:49:37

वकीलों ने दी दलील, कोर्ट ने नहीं मानी, न्यूजक्लिक के एडिटर और एचआर हेड को फिर दिया पुलिस हिरासत में

नई दिल्ली। दिल्ली की एक कोर्ट ने न्यूजक्लिक के एडिटर प्रबीर पुरकायस्थ और एचआर हेड अमित चक्रवर्ती को यूएपीए के तहत दर्ज एक मामले में दो नवंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। हालांकि आरोपियों के वकीलों ने बुधवार को कोर्ट में जमकर दलील दी कि अब पुलिस रिमांड मंजूर करने की कोई तुक नहीं है। उनके मुवक्किलों के पास से कुछ भी ऐसा नहीं मिला है जो आपत्तिजनक हो। लेकिन कोर्ट नहीं मानी।

न्यूजक्लिक पर चीन समर्थक दुष्प्रचार फैलाने के लिए धन हासिल करने का आरोप है। दोनों आरोपियों को 15 दिन की न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर अदालत में पेश किया गया। आज पुलिस ने अदालत से कहा कि वह कुछ गवाहों और आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करना चाहती है। कुछ डिवाइसेज के बारे में भी पूछताछ करनी है। इसके लिए उनका पुलिस रिमांड मंजूर किया जाए।

इससे पहले 10 अक्टूबर को पुलिस ने अदालत से दोनों आरोपियों को जेल भेजने का अनुरोध किया था। उसने कहा था कि बाद में दोनों को फिर से हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ की मांग वो कर सकती है। उस दौरान भी आरोपियों के वकीलों ने पुलिस की बात का विरोध किया था।

पुरकायस्थ की तरफ से पेश वकील अर्शदीप सिंह खुराना ने पुलिस रिमांड संबंधी याचिका का विरोध करते हुए दावा किया कि इसमें कोई नया आधार नहीं है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बीती तीन अक्टूबर को पुरकायस्थ और चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था। FIR के मुताबिक न्यूजक्लिक को भारत की संप्रभुता को नुकसान पहुंचाने और देश के खिलाफ असंतोष पैदा करने के लिए चीन से बड़े पैमाने पर धन मिला था।

समाचार पोर्टल पर यह भी आरोप है कि 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने के लिए पीपुल्स अलायंस फॉर डेमोक्रेसी एंड सेक्युलरिज्म (PADS) नाम के एक ग्रुप के साथ साजिश रची थी। पुलिस का कहना है कि पोर्टल लंबे अरसे से देश विरोधी काम कर रहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स