न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

JDU अध्यक्ष पद से ललनसिंह का इस्तीफा, शाम 5 बजे होगी नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा

ललन सिंह ने नए अध्यक्ष पद के लिए नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा है और इसी पर मुहर लगेगी। शाम 5 बजे जेडीयू के नए अध्यक्ष पद की घोषणा होगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 29 Dec 2023 3:42:42

JDU अध्यक्ष पद से ललनसिंह का इस्तीफा, शाम 5 बजे होगी नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा

नई दिल्ली। जेडीयू की बैठक को लेकर बीते दिनों से जो अटकलें चल रही थीं। वो सच साबित हो गई हैं। आज दिल्ली में जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सीएम नीतीश की मौजूदगी में ललन सिंह ने पार्टी के अध्यक्ष पद से अपने इस्तीफे की घोषण कर दी है। अब एक बार फिर से नीतीश कुमार जेडीयू की कमान संभालेंगे। इस्तीफा देने के दौरान ललन सिंह ने कहा कि चुनाव में अपनी व्यस्तता के चलते मैं अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं। सूत्रों के अनुसार ललन सिंह ने नए अध्यक्ष पद के लिए नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा है और इसी पर मुहर लगेगी। शाम 5 बजे जेडीयू के नए अध्यक्ष पद की घोषणा होगी। बैठक के दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि मैंने ललन सिंह को बहुत समझाया, लेकिन वह नहीं माने। मैं उनका इस्तीफा स्वीकार करता हूं। ललन सिंह से पहले जेडीयू अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह थे हालांकि जब उन्हें नीतीश कुमार ने राज्यसभा नहीं भेजा, उसके बाद उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था।

इससे पहले सीएम नीतीश और ललन सिंह एक साथ, एक गाड़ी से बैठक में पहुंचे थे। मीटिंग में पहुंचने से पहले ललन सिंह नीतीश के आवास पर मुलाकात करने पहुंचे थे। इस दौरान आधे घंटे तक बैठक चली।

जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कांस्टीट्यूशन क्लब में हो रही है। कांस्टीट्यूशन क्लब के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ है। कार्यकर्ता नारे लगा रहे हैं, “देश का पीएम कैसा हो, नीतीश कुमार जैसा हो।”

ललन सिंह के इस्तीफे पर बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा, “जेडी (यू) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक चल रही है। अगर वे हमारे प्रस्ताव को स्वीकार करते हैं, तो नीतीश कुमार पार्टी अध्यक्ष होंगे। ललन सिंह ने सीएम नीतीश कुमार से कहा कि वह चुनाव में व्यस्त रहेंगे, इसलिए वह पार्टी अध्यक्ष का पद उन्हें सौंपना चाहते हैं और नीतीश कुमार ने इसे स्वीकार कर लिया है।”

सबसे पहले पार्टी की कमान संभालने वाले बिहार के सीएम नीतीश कुमार 2016 में शरद यादव की जगह पार्टी अध्यक्ष बने थे। उन्होंने 2020 में पद छोड़ दिया और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को कमान सौंप दी। जिसके बाद 2022 में ललन सिंह को जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने नीतीश कुमार से पार्टी और राष्ट्र के व्यापक हित में पार्टी की कमान संभालने का अनुरोध किया था। जिसे सभी ने तय किया था।

नीतीश कुमार के जदयू की कमान संभालने को गठबंधन के नेताओं के साथ-साथ राजद के लिए भी एक कड़ा संदेश माना जा रहा है। उन्हें एक कठिन सौदेबाज के रूप में जाना जाता है और ग्रैंड अलायंस में सीट बंटवारे का काम आसान नहीं होगा।

वहीं ललन सिंह के इस्तीफे पर वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि ललन सिंह ने स्वयं कहा कि चुनाव लड़ने के दौरान उन्हें लगातार बाहर रहना होगा। इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाले। दोनों के बीच कोई कड़वाहट नहीं है। इससे पहले ललन सिहं के इस्तीफे के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन खुद ललन सिंह ने इस्तीफे की खबरों को खारिज किया था। वहीं सीएम नीतीश ने भी जेडीयू की इस बैठक को रूटीन मीटिंग करार दिया था।

वहीं आरएलजेडी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार के कमान संभालने से जेडीयू को कोई बड़ा फायदा होता नहीं दिख रहा है। क्योंकि पार्टी का काफी नुकसान पहले ही हो चुका है। वो जेडीयू को थोड़ी मजबूती दे सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स