न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खड़गे ने ममता बनर्जी को लिखा पत्र

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चिट्ठी लिखी है। यात्रा फिलहाल ढाई दिनों के विश्राम पर है और जलपाईगुड़ी में 28 जनवरी को दोपहर 2 बजे फिर से शुरू होगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 27 Jan 2024 5:03:30

भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खड़गे ने ममता बनर्जी को लिखा पत्र

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में टीएमसी की तरफ से तकरार के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चिट्ठी लिखी है। यात्रा फिलहाल ढाई दिनों के विश्राम पर है और जलपाईगुड़ी में 28 जनवरी को दोपहर 2 बजे फिर से शुरू होगी। कांग्रेस के प्रवक्ता जयराम रमेश ने बताया कि अध्यक्ष खड़गे ने सीएम ममता बनर्जी को लिखी चिट्ठी में सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। अध्यक्ष ने यात्रा को लेकर राज्य में असामाजिक तत्वों की तरफ से विवाद की आशंका जताई है।

कांग्रेस के प्रवक्ता जयराम रमेश ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यात्रा जलपाईगुड़ी में शुरू होकर सिलीगुड़ी जाएगी, जहां पदयात्रा के बाद राहुल गांधी का संबोधन होगा। इसके बाद यात्रा 28 जनवरी को ही उत्तरी मिदनापुर पहुंचेगी और रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 29 जनवरी को बिहार में प्रवेश करेगी। कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि यात्रा 29-30 जनवरी को बिहार में होगी। हालांकि, इससे पहले राज्य में इंडिया गठबंधन और कांग्रेस के लिए मुश्किलें पैदा हो गई हैं।

पश्चिम बंगाल में होगा यात्रा का दूसरा चरण

जयराम रमेश ने बताया कि यात्रा बिहार के अररिया में प्रवेश करेगी और हर रोज चार-पांच किलोमीटर की यात्रा की जाएगी। इसके बाद यात्रा फिर 30 जनवरी को पश्चिम बंगाल में दोबारा प्रवेश करेगी। इस दौरान राहुल गांधी की न्याय यात्रा मालदा, वीरभूम और मुर्शिदाबाद जाएगी। बंगाल में दूसरे चरण के बाद यात्रा झारखंड जाएगी।

बंगाल में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की मुश्किल!

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन से किनारा कर लिया है और यहां उन्होंने कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग पर भी बातचीत बंद कर दी है। असम से तमाम मुश्किलों के बाद यात्रा पश्चिम बंगाल पहुंची, जहां ममता बनर्जी और पार्टी के नेताओं ने यहां तक कहा कि इस बारे में सूचित नहीं किया गया है। ममता बनर्जी भी कह चुकी हैं कि यात्रा को लेकर राज्य सरकार को जानकारी नहीं दी गई है।

न्याय यात्रा पहुंचने से पहले बिहार में सियासत गर्म

बिहार में भी विवाद शुरू हो गया है, जहां सीएम नीतीश कुमार मोर्चा खोले हुए हैं और पाला बदलने की राह लगभग तय कर चुके हैं। राज्य में सियासी सरगर्मी के बीच इंडिया गठबंधन के लिए बड़े झटके के साथ ही कांग्रेस के लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी हुई है। मसलन, नीतीश कुमार के हालियां कदमों से स्पष्ट है कि वह राहुल गांधी की यात्रा में शामिल नहीं होंगे। राज्य में कांग्रेस पार्टी के भी दो हिस्से में बंटने का खतरा है, जहां माना जा रहा है कि कुछ विधायक इसकी तैयारी भी कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी