न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खालिस्तानी आतंकी अर्श डाला का सहयोगी हरजीत सिंह गिरफ्तार, NIA को भी थी तलाश

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने खालिस्तानी आतंकी अर्श डाला और सुखा दुनेके गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 07 Oct 2023 7:16:14

खालिस्तानी आतंकी अर्श डाला का सहयोगी हरजीत सिंह गिरफ्तार, NIA को भी थी तलाश

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने खालिस्तानी आतंकी अर्श डाला और सुखा दुनेके गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए बदमाश की पहचान हरजीत सिंह उर्फ हैरी मौड के रूप में हुई है। वह हत्या के आरोप में वांछित था और एनआईए को भी उसकी तलाश थी। पुलिस बदमाश से पूछताछ में जुटी है। कुछ दिनों पहले पुलिस ने इसी गैंग के एक शातिर बदमाश बड़ा हैरी को भी गिरफ्तार किया था।

ज्ञातव्य है कि पंजाब के सबसे वांछित अपराधियों में से एक, गैंगस्टर सुखदुल सिंह उर्फ सुक्खा दुनेके की 20 सितंबर को कनाडाई शहर विन्निपेग में अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी थी। अधिकारियों के मुताबाकि, इसे अंतर-गिरोह प्रतिद्वंद्विता का परिणाम माना जाता है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और डकैती समेत कम से कम 18 मामले दर्ज थे। डुनेके कनाडा स्थित गैंगस्टर से आतंकवादी बने अर्श डल्ला के साथ घनिष्ठ रूप से जुड़ा हुआ था।

डीसीपी स्पेशल सेल प्रतीक्षा गोदारा ने बताया कि दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने हरजीत सिंह उर्फ हैरी मौड को सरिता विहार से गिरफ्तार किया है। हैरी मौड चार हत्या के मामलों में वांछित था। वह अर्श डाला और सुक्खा दुनेके का फील्ड ऑपरेटिव है। एनआईए को भी उसकी तलाश थी। हैरी मौड बठिंडा का रहने वाला है और उसकी उम्र 27 साल है।

कनाडा के पॉश इलाके में रहता था सुक्खा

हाल ही में अर्श डाला के राइट हैंड माने जाने वाले जिस सुखदूल सिंह सुक्खा की हत्या हुई है, वह कनाडा के पॉश इलाके की कोठी में रहता था। जिस फ्लैट में सुखदूल रहता था और फ्लैट में सुखदूल को घर में घुसकर गोली मारी गई, वो कनाडा के Winnipeg सिटी में Hazelton Drive इलाका है, जहां 20 सितंबर को हत्याकांड को अंजाम दिया गया।

सुक्खा के साथ अर्श डाला भी था टारगेट

सूत्रों की मानें तो हमलावरों के निशाने पर अर्श डाला भी था, लेकिन वो उस वक्त कोठी में नहीं था। जांच एजेंसियों के मुताबिक, इस कोठी के फ्लैट नंबर 230 में सुक्खा रहता था। यहां सुक्खा से मिलने कई लोग लक्जरी गाड़ियों में आते थे, वो लोग कौन थे ये एक राज है। अर्श डाला फिलहाल कनाडा में ही मौजूद है और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के इशारे पर काम कर रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स