न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केवलादेव: धीरे-धीरे कम होने लगी प्रवासी पक्षियों की चहचहाहट, अपने वतन को लौटने लगे पक्षी

केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, जिसे घना पक्षी अभयारण्य के नाम से भी जाना जाता है, अब पहले जैसा गुलजार नहीं रहा। प्रवासी पक्षियों की चहचहाहट धीरे-धीरे कम होती जा रही है, क्योंकि ये परिंदे अब अपने वतन की ओर लौटने लगे हैं। चंद प्रजातियों के पक्षी ही अब घना में रुके हुए हैं, जो जल्द ही पलायन कर जाएंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 10 Mar 2025 11:37:20

केवलादेव: धीरे-धीरे कम होने लगी प्रवासी पक्षियों की चहचहाहट, अपने वतन को लौटने लगे पक्षी

भरतपुर। केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, जिसे घना पक्षी अभयारण्य के नाम से भी जाना जाता है, अब पहले जैसा गुलजार नहीं रहा। प्रवासी पक्षियों की चहचहाहट धीरे-धीरे कम होती जा रही है, क्योंकि ये परिंदे अब अपने वतन की ओर लौटने लगे हैं। चंद प्रजातियों के पक्षी ही अब घना में रुके हुए हैं, जो जल्द ही पलायन कर जाएंगे। सर्दियों की ठंडक का आनंद लेने और अपनी वंशवृद्धि करने के बाद, ये पक्षी अब गर्मी की आहट पाते ही पलायन कर रहे हैं।

फरवरी से शुरू होता है लौटना

ईटीवी राजस्थान के अनुसार, केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक मानस सिंह बताते हैं कि प्रवासी पक्षियों का पलायन फरवरी के पहले सप्ताह से ही शुरू हो जाता है। जैसे-जैसे सर्दी कम होने लगती है और गर्मी दस्तक देती है, वैसे-वैसे पक्षी अपने मूल वतन की ओर लौटने लगते हैं। इस समय तक अधिकतर पक्षी उड़ान भर चुके होते हैं, लेकिन नॉर्दर्न शोवलर और बार-हेडेड गूज जैसे कुछ पक्षी अभी भी रुके हुए हैं। आने वाले दिनों में ये भी अपने प्रवास के अंतिम चरण में प्रवेश करेंगे।

निदेशक मानस सिंह ने बताया कि हर साल अक्टूबर-नवंबर के महीने में साइबेरिया, मंगोलिया, रूस, कजाकिस्तान और तिब्बत के ऊंचे पहाड़ी इलाकों से पक्षी लंबी यात्रा करके केवलादेव पक्षी विहार पहुंचते हैं। उनकी यह यात्रा कई हजार किलोमीटर लंबी होती है। इनमें से कुछ पक्षी 5000 किलोमीटर तक का सफर तय करते हैं।

निदेशक मानस सिंह ने बताया कि पक्षियों के पलायन से जुड़ी एक दिलचस्प बात यह है कि ये ज्यादातर पूर्णिमा की रात को ही उड़ान भरते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार, उजाली रातों में चांदनी के प्रकाश में दिशाओं का अनुमान लगाना पक्षियों के लिए आसान होता है। ये परिंदे अकेले नहीं उड़ते, बल्कि झुंड में सफर करते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार, ये अपनी उड़ान में सूरज की दिशा और चंद्रमा व सितारों के प्रकाश का सहारा लेते हैं। आश्चर्यजनक रूप से, ये हर साल ठीक उसी जगह पर लौटते हैं, जहां वे पिछले साल ठहरे थे।

केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान की विशेषता यह है कि यह प्रवासी पक्षियों को ठंड से राहत देने के साथ-साथ भरपूर भोजन भी उपलब्ध कराता है। यहां की झीलें और दलदली इलाकों में मछलियां, छोटे-छोटे कीट-पतंगे, और पानी में पनपने वाले वनस्पति मिलते हैं, जो इन परिंदों का मुख्य आहार होते हैं। डक्स, गीज़, रेप्टर्स, वारब्लर्स, स्टिल्ट्स और अन्य कई प्रजातियों के पक्षी यहां अपनी वंशवृद्धि भी करते हैं। इन महीनों में केवलादेव की झीलों में हजारों पक्षी अपने घोंसले बनाते हैं और नन्हे चूजों को जन्म देते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी