न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत में लॉन्च हुआ Motorola Edge 60 Fusion, फीचर्स और कीमत

Motorola Edge 60 Fusion भारत में लॉन्च हो गया है, जिसमें फ्लैगशिप फीचर्स, दमदार कैमरा और बेहतरीन परफॉर्मेंस मिलती है। यह स्मार्टफोन 8GB/256GB और 12GB/256GB वेरिएंट में आता है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹22,999 है। 9 अप्रैल 2025 से फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध, फर्स्ट सेल ऑफर में इसे ₹20,999 में खरीद सकते हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 02 Apr 2025 1:29:53

भारत में लॉन्च हुआ Motorola Edge 60 Fusion, फीचर्स और कीमत

आखिरकार लंबे इतंजार के बाद Motorola Edge 60 Fusion ने भारत में दस्तक दे दी है। स्मार्टफोन लवर्स पिछले काफी महीने से इस फोन के इंतजार में थे। मोटोरोला के इस मोटो एज फ्यूजन 60 स्मार्टफोन में कई सारे फ्लैगशिप फीचर्स मिलने वाले हैं। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके फीचर्स का खुलासा कर दिया था। अगर आप मिड रेंज फ्लैगशिप स्मार्टफोन कैटेगरी में एक नया फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

मोटोरोला ने अपने इस लेटेस्ट Motorola Edge 60 Fusion को इस तरह से डिजाइन किया है कि आप डेली रूटीन वर्क के साथ साथ मल्टी टास्किंग और गेमिंग जैसे काम भी कर पाएंगे। इसमें आपको फोटोग्राफी के लिए शानदार कैमरा सेटअप भी दिया गया है। आइए आपको इस स्मार्टफोन के फीचर्स और प्राइस की डिटेल जानकारी देते हैं।

कीमत

Motorola Edge 60 Fusion को मोटोरोला ने दो स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। इसमें पहला वेरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। वहीं इसका दूसरा वेरिएंट 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च होता है। अगर आप 8GB रैम वाला वेरिएंट खरीदते हैं तो इसके लिए 22,999 रुपये खर्च करने होंगे और 12GB वाले वेरिएंट के लिए 24,999 रुपये खर्च करने होंगे। Motorola Edge 60 Fusion में में कंपनी ने तीन तरह के कलर ऑप्शन दिए हैं। आप इसे नीले कलर, गुलाबी कलर और बैगनी कलर के साथ खरीद सकते हैं।

Motorola Edge 60 Fusion को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दें कि इसकी सेल भारत में 9 अप्रैल 2025 से शुरू होगी। आप इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से दोपहर 12 बजे से खरीद सकेंगे। बैंक ऑफर के साथ आप इस फोन को आप डिस्काउंट के साथ खरीद सकेंगे। फर्स्ट सेल ऑफर में आप इसे 20,999 रुपये की कीमत में खरीद सकेंगे।

फीचर्स

Motorola Edge 60 Fusion में 6.7 इंच का P-OLED डिस्प्ले पैनल दिया गया है। डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर रन करता है।

परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट से लैस किया गया है। Motorola Edge 60 Fusion में 12GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज मिलती है। इस स्मार्टफोन के रियर में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है डिसमें 50+13 मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Motorola Edge 60 Fusion में 5500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला