न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में मौसम का बदलेगा मिजाज, बारिश और तेज हवाओं के बाद हीटवेव की दस्तक

राजस्थान में 3 अप्रैल को मेघगर्जन और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना, जबकि 5 अप्रैल से बाड़मेर-जैसलमेर में भीषण गर्मी और हीटवेव की आशंका। मौसम विभाग ने 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Wed, 02 Apr 2025 9:22:10

राजस्थान में मौसम का बदलेगा मिजाज, बारिश और तेज हवाओं के बाद हीटवेव की दस्तक

राजस्थान में 3 अप्रैल (गुरुवार) को मौसम बदलने की संभावना है, जहां मेघगर्जन और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान हवाएं 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। हालांकि, इसके बाद 5 अप्रैल से बाड़मेर और जैसलमेर में भीषण गर्मी और हीटवेव शुरू होने की प्रबल संभावना है। अगले 3-4 दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि 5 अप्रैल को बाड़मेर, जैसलमेर और आसपास के क्षेत्रों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही, कुछ स्थानों पर लू (हीटवेव) चलने की भी आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 2-3 अप्रैल को पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बादल छाए रहेंगे, वहीं 3 अप्रैल को जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग ने राज्य के 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, जिनमें बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर और टोंक शामिल हैं। इन जिलों के लोगों को विशेष सतर्कता बरतने और खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।

अप्रैल महीने में राजस्थान के दक्षिणी भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। इसके अलावा, राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रह सकता है। वहीं, दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान को छोड़कर अन्य हिस्सों में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है।

आगामी ग्रीष्म ऋतु (अप्रैल से जून 2025) के दौरान राजस्थान के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। वहीं, दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक दर्ज हो सकता है। इस दौरान पश्चिमी, उत्तर-पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हीटवेव के दिन सामान्य से 2 से 5 दिन अधिक रह सकते हैं, जिससे गर्मी का प्रभाव और अधिक बढ़ सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी