न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Rajasthan : डूंगरपुर से आगरा और अहमदाबाद की यात्रा होगी आसान, गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेनें

रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए आगरा कैंट-असारवा और कानपुर-असारवा के बीच दो विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। ये ट्रेनें डूंगरपुर सहित कई स्टेशनों पर ठहरेंगी, जिससे यात्रियों को यात्रा में सुविधा मिलेगी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 02 Apr 2025 9:36:35

Rajasthan : डूंगरपुर से आगरा और अहमदाबाद की यात्रा होगी आसान, गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे ने शुरू की  स्पेशल ट्रेनें

रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए दो विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इनमें से एक ट्रेन आगरा कैंट से अहमदाबाद के असारवा स्टेशन तक जाएगी, जबकि दूसरी ट्रेन कानपुर से असारवा के बीच चलेगी। ये ट्रेनें डूंगरपुर स्टेशन पर भी ठहरेंगी, जिससे गर्मी की छुट्टियों में यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। ये विशेष ट्रेनें तीन महीने के लिए चलाई गई हैं।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि ग्रीष्मावकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। आगरा कैंट से असारवा तक प्रतिदिन ट्रेन चलाई जाएगी, जबकि कानपुर से असारवा के बीच ट्रेन सप्ताह में एक दिन संचालित होगी। इस पहल से आगरा और अहमदाबाद आने-जाने वाले यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा।

आगरा कैंट-असारवा-आगरा कैंट स्पेशल ट्रेन:

गाड़ी संख्या 01919, आगरा कैंट-असारवा स्पेशल ट्रेन 1 अप्रैल से 30 जून तक (कुल 91 ट्रिप) चलेगी। यह ट्रेन प्रतिदिन सुबह 11 बजे आगरा कैंट से रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:35 बजे असारवा पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 01920, असारवा-आगरा कैंट स्पेशल ट्रेन 2 अप्रैल से 1 जुलाई तक (91 ट्रिप) चलेगी। यह ट्रेन रोजाना सुबह 6 बजे असारवा से रवाना होकर अगले दिन सुबह 10:20 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी।

यह ट्रेन फतेहपुर सीकरी, बयाना, गंगापुर सिटी, सवाईमाधोपुर, केशोरायपाटन, बूंदी, मांडलगढ़, चंदेरिया, मावली, उदयपुर सिटी, जावर, डूंगरपुर व हिम्मतनगर स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में 1 सेकेंड एसी, 3 थर्ड एसी, 10 सेकंड स्लीपर, 8 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 24 डिब्बे होंगे।

कानपुर सेंट्रल-असारवा-कानपुर सेंट्रल स्पेशल ट्रेन:

गाड़ी संख्या 01905, कानपुर सेंट्रल-असारवा स्पेशल ट्रेन 7 अप्रैल से 30 जून तक (कुल 13 ट्रिप) चलेगी। यह ट्रेन हर सोमवार को रात 8 बजे कानपुर सेंट्रल से रवाना होकर अगले दिन शाम 5:45 बजे असारवा पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 01906, असारवा-कानपुर सेंट्रल स्पेशल ट्रेन 8 अप्रैल से 1 जुलाई तक (13 ट्रिप) चलेगी। यह ट्रेन हर मंगलवार को सुबह 9:15 बजे असारवा से रवाना होकर अगले दिन सुबह 7 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।

यह ट्रेन इटावा, फिरोजाबाद, टूंडला, ईदगाह, फतेहपुर सीकरी, बयाना, गंगापुर सिटी, सवाईमाधोपुर, केशोरायपाटन, बूंदी, मांडलगढ़, चंदेरिया, मावली, उदयपुर सिटी, जावर, डूंगरपुर और हिम्मतनगर स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में 1 सेकेंड एसी, 5 थर्ड एसी, 4 सेकंड स्लीपर, 8 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी