Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : काजोल ने चुटकी लेते हुए दी पति अजय को जन्मदिन की बधाई, कार्तिक ने बहन को ऐसे किया बर्थडे विश

तीन दशक से भी ज्यादा समय से लोगों के दिलों पर राज कर रहे एक्टर अजय देवगन आज मंगलवार (2 अप्रैल) को अपना 56वां...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 02 Apr 2025 1:53:06

2 News : काजोल ने चुटकी लेते हुए दी पति अजय को जन्मदिन की बधाई, कार्तिक ने बहन को ऐसे किया बर्थडे विश

तीन दशक से भी ज्यादा समय से लोगों के दिलों पर राज कर रहे एक्टर अजय देवगन आज मंगलवार (2 अप्रैल) को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग अजय को अलग-अलग अंदाज में ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। अजय की पत्नी एक्ट्रेस काजोल ने भी उन्हें स्पेशल स्टाइल में विश किया है। काजोल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अजय के साथ अपनी एक खूबसूरत और यादगार तस्वीर शेयर की है। इसमें कपल की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है।

काजोल ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “सभी अच्छे लोग अगस्त में पैदा हुए थे, लेकिन हमें आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं देने में कोई आपत्ति नहीं है, हमेशा मुझसे बड़े होने के लिए धन्यवाद।” उल्लेखनीय है कि काजोल अक्सर अजय के साथ हंसी-मजाक भरे मूड में नजर आती हैं। दोनों एक-दूसरे की टांग खिंचाई करते हैं। फैंस को उनकी जोड़ी बहुत पसंद आती है। बता दें काजोल और अजय ने साथ में ‘हलचल’, ‘गुंडाराज’, ‘इश्क’, ‘प्यार तो होना ही था’, ‘दिल क्या करे’ और ‘राजू चाचा’ समेत कई फिल्मों में काम किया है।

उनकी शादी साल 1999 में हुई थी। उनके एक बेटी न्यासा और बेटा युग है। अजय को संजय दत्त ने भी विश किया है। उन्होंने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो राजू, आपको सफलता और खुशियों का एक और साल मुबारक हो, चमकते रहो भाई।” सुनील शेट्टी ने लिखा, “आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं AJJ!! यहां और भी हंसी और यादें हैं। अजय देवगन।” संजय लीला भंसाली प्रोडक्शन और धर्मा प्रोडक्शन ने भी अजय को शुभकामनाएं दी हैं। अजय के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म पिछले साल दिवाली पर रिलीज हुई ‘सिंघम अगेन’ थी, जो सुपरहिट रही। अब वे ‘रेड 2’, ‘दे दे प्यार दे 2’ और ‘सन ऑफ सरदार 2’ में नजर आएंगे।

कार्तिक आर्यन ने बहन के साथ थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए लिखा…

एक्टर कार्तिक आर्यन फैंस के बीच जबरदस्त लोकप्रिय हैं। कार्तिक लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। कार्तिक ने अपनी बहन कृतिका तिवारी के जन्मदिन पर कुछ खास किया। कार्तिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए बहन को जन्मदिन की बधाई दी। कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर बहन के साथ एक मजेदार तस्वीर पोस्ट की और लिखा, “मेरी बचपन की पार्टनर, मेरी बेस्ट फ्रेंड और मेरी सबसे बड़ी क्रिटिक…जन्मदिन मुबारक हो!”

इस पोस्ट पर कार्तिक के चाहने वाले जमकर प्यार लुटा रहे हैं। उन्हें फिल्मों से हटकर कार्तिक का यह रूप बहुत पसंद आ रहा है। इससे पता लगता है कि कार्तिक अपने परिवार के लोगों से कितने जुड़े हुए हैं। कार्तिक और कृतिका की बॉन्डिंग हमेशा हाईलाइट होती है। कार्तिक इंटरव्यू में बता चुके हैं कि उनकी बहन ही उनकी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम हैं।

दोनों अक्सर एक-दूसरे की टांग खींचते रहते हैं। कार्तिक के माता-पिता भी कई कार्यक्रमों में उनके साथ दिखते हैं। पिछले दिनों कार्तिक की मां ने कहा था कि उन्हें बहू के रूप में डॉक्टर चाहिए। कार्तिक इन दिनों सिलिगुडी में साउथ इंडियन एक्ट्रेस श्रीलीला के साथ फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका