न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मेवाड़ राजपरिवार का गद्दी उत्सव आज, उदयपुर के सिटी पैलेस में होगा समारोह

मेवाड़ राजपरिवार के डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के गद्दी उत्सव की परंपरा आज संपन्न होगी। अश्व-पूजन, एकलिंगनाथजी दर्शन व हाथीपोल पूजन जैसे अनुष्ठानों के साथ यह समारोह सिटी पैलेस में आयोजित किया जाएगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 02 Apr 2025 8:16:27

मेवाड़ राजपरिवार का गद्दी उत्सव आज, उदयपुर के सिटी पैलेस में होगा समारोह

मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के गद्दी उत्सव की परंपरा आज (बुधवार) संपन्न होगी। उनके पिता, स्वर्गीय अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन के पश्चात यह परंपरा निभाई जा रही है। यह आयोजन सिटी पैलेस प्रांगण में प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक किया जाएगा।

अश्व-पूजन एवं अन्य अनुष्ठान

दोपहर 3 बजे अश्व-पूजन की परंपरा संपन्न होगी। पूर्व राजपरिवार की परंपराओं के अनुसार, शाम 4:20 बजे डॉ. लक्ष्यराज सिंह कैलाशपुरी स्थित श्री एकलिंगनाथजी के दर्शन करेंगे। इसके उपरांत, शाम 7 बजे हाथीपोल द्वार का पूजन किया जाएगा। रात 8:15 बजे भाईपा और सरदारों की रंगपलटाई की परंपरा निभाई जाएगी।

निर्धारित ड्रेस कोड

गद्दी उत्सव में सम्मिलित होने के लिए विशेष ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है। पुरुषों को सफेद कुर्ता-पायजामा और महिलाओं को सफेद सूट अथवा पारंपरिक सफेद परिधान धारण करना अनिवार्य होगा।

जगदीश मंदिर में दर्शन

रात 9 बजे डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ जगदीश मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि उनके पिता, अरविंद सिंह मेवाड़ का 16 मार्च को निधन हो गया था। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे।

विश्वराज सिंह का राजतिलक

गौरतलब है कि अरविंद सिंह मेवाड़ के बड़े भाई, महेन्द्र सिंह मेवाड़ का निधन 10 नवंबर 2024 को हुआ था। इसके पश्चात उनके पुत्र और नाथद्वारा विधायक, विश्वराज सिंह मेवाड़ का राजतिलक चित्तौड़गढ़ किले में संपन्न किया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी

'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता

BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं

खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग

मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात

'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी

यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा

रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं

क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च

कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे

रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी