न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘बैटमैन’ फेम एक्टर वैल किल्मर ने दुनिया को कहा अलविदा, ‘जाट’ फिल्म के गाने में जमकर थिरकीं उर्वशी रौतेला

मनोरंजन जगत से एक दुखद समाचार सामने आया है। ‘बैटमैन’ फेम हॉलीवुड अभिनेता वैल किल्मर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। किल्मर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 02 Apr 2025 1:11:40

2 News : ‘बैटमैन’ फेम एक्टर वैल किल्मर ने दुनिया को कहा अलविदा, ‘जाट’ फिल्म के गाने में जमकर थिरकीं उर्वशी रौतेला

मनोरंजन जगत से एक दुखद समाचार सामने आया है। ‘बैटमैन’ फेम हॉलीवुड अभिनेता वैल किल्मर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। किल्मर 65 साल के थे। किल्मर की बेटी मर्सिडीज किल्मर ने उनके निधन की पुष्टि की। वे निमोनिया से पीड़ित थे। किल्मर के साल 2014 में गले के कैंसर का पता चला था। हालांकि वे कैंसर से ठीक हो चुके थे। उन्होंने लॉस एंजिल्स में अंतिम सांस ली। किल्मर के निधन की खबर आते ही इंडस्ट्री में गम के बादल छा गए हैं। वहीं फैंस का दिल टूट गया है और वे सोशल मीडिया पर एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कैलिफोर्निया में जन्में किल्मर ने अभिनय की पढ़ाई एक्टिंग स्कूल जुइलियार्ड से की थी।

किल्मर 90 के दशक में हॉलीवुड के सबसे प्रमुख कलाकारों में से एक थे। किल्मर को 'बैटमैन' और 'द डोर्स' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। उनके लंबे बाल और लुक हमेशा चर्चा में रहते थे। किल्मर ने डायरेक्टर रॉन हावर्ड की फैंटेसी फिल्म ‘विलो’ 1988) में काम किया और अपनी ब्रिटिश सह-कलाकार जोआन व्हाली से शादी की, जिनसे उनके दो बच्चे हुए, लेकिन बाद में उनका तलाक हो गया। किल्मर ने साल 1984 में आई फिल्म ‘टॉप सीक्रेट’ के साथ एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। उन्हें कॉमेडी फिल्मों में शानदार अभिनय से खूब शौहरत मिली।

किल्मर ‘टॉप सीक्रेट’, ‘रियल जीनियस’, ‘टॉप गन’, ‘विलो’, ‘द घोस्ट एंड द डार्कनेस’, ‘द सेंट’, ‘द प्रिंस ऑफ इजिप्ट’, ‘एलेक्जेंडर’ जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। वे कॉमेडी शो ‘रियल जीनियस’ में भी दिखाई दिए थे। उन्हें साल 1986 की हिट ‘टॉप गन’ में टॉम क्रूज के को-एक्टर के रूप में पहचान मिली। किल्मर साल 1995 में आई ‘बैटमैन फॉरेवर’ से छा गए। उनकी लास्ट रिलीज साल 2022 में आई ‘टॉप गन : मेवरिक’ थी। अभिनय करने के अलावा किल्मर ने ‘द प्रिंस ऑफ इजिप्ट’ सहित कई एनिमेटेड फिल्मों में अपनी आवाज का जादू भी चलाया था। साल 2021 में कांस प्रीमियर के दौरान किल्मर को उनकी जिंदगी पर बेस्ड एक डॉक्यूमेंट्री वैल में दिखाया गया था। इस दौरान उन्हें सांस लेने के लिए नली की जरूरत पड़ी थी।

val kilmer,hollywood actor val kilmer,val kilmer death,val kilmer pneumonia,batman movie,urvashi rautela,actress urvashi rautela,jaat movie,jaat song,sunny deol

‘जाट’ के गाने ‘टच किया’ में उर्वशी ने दिखाए जबरदस्त लटके-झटके

पॉपुलर टॉलीवुड डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी जल्द ही अपनी फिल्म ‘जाट’ लेकर आ रहे हैं। सनी देओल स्टारर एक्शन ड्रामा ने अपने प्रमोशनल कंटेट की बदौलत अच्छा बज क्रिएट कर लिया है। एक्साइटमेंट को और बढ़ाने के लिए मेकर्स ने मंगलवार (1 अप्रैल) शाम एक नया और शानदार ट्रैक ‘टच किया’ रिलीज किया। ग्लैमरस एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला पर फिल्माए गए इस गाने में उनके शानदार डांस मूव्स को एक एनर्जेटिक बीट के साथ दिखाया गया है।

इस गाने को कुमार ने लिखा है। इसे साधुबंती बागची और शाहिद माल्या ने आवाज दी है। जैसी कि उम्मीद थी थमन ने एक ऐसा डांस नंबर दिया है जो निश्चित रूप से धूम मचा देगा। बता दें साल 2013 में सनी की फिल्म ‘सिंह साब द ग्रेट’ आई थी। इसमें उर्वशी ने सनी की पत्नी का किरदार निभाया था, लेकिन फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई। अब एक बार फिर से उर्वशी, सनी की फिल्म में हैं। हालांकि अभी यह पता नहीं चला कि वह सिर्फ गाने में हैं या उनका और भी रोल है।

फिल्म में रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, रेजिना कैसांद्रा, सैयामी खेर और स्वरूपा घोष की भी अहम भूमिका है। फिल्म को नवीन यरनेनी, रविशंकर यलमनचिली और टीजी विश्व प्रसाद जैसे मेकर्स ने सपोर्ट दिया है। यह 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सनी इस फिल्म के साथ करीब डेढ़ साल बाद बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। सनी की पिछली फिल्म गदर 2 अगस्त 2023 में रिलीज हुई थी। देशभक्ति से ओत-प्रोत इस मनोरंजक मूवी ने देश-दुनिया में धूम मचाते हुए जबरदस्त बिजनेस किया था। अब फैंस को ‘जाट’ फिल्म से भी कुछ ऐसी ही उम्मीद है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी