न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रदूषण को लेकर केजरीवाल सरकार का फैसला, दिल्ली में 13 नवंबर से लागू होगा ऑड-ईवन फार्मूला

दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर मचे बवाल के बीच दिल्ली सरकार ने एक बार फिर ऑड-ईवन फॉर्मूले को लागू करने का फैसला किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 06 Nov 2023 2:58:23

प्रदूषण को लेकर केजरीवाल सरकार का फैसला, दिल्ली में 13 नवंबर से लागू होगा ऑड-ईवन फार्मूला

नई दिल्ली। दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर मचे बवाल के बीच दिल्ली सरकार ने एक बार फिर ऑड-ईवन फॉर्मूले को लागू करने का फैसला किया है। 13 से 20 नवंबर तक राजधानी की सड़कों पर वाहनों के लिए यह नियम लागू किया जाएगा। इसके तहत 13 नवंबर से 20 तक दिल्ली सरकार द्वारा निर्धारित संख्या वाली गाड़ियां ही सड़कों पर उतर सकेंगी। इसके अलावा दिल्ली में हर तरह के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में सोमवार दोपहर हुई हाई लेवल मीटिंग में यह फैसला किया गया। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बैठक के बाद यह जानकारी दी।

पत्रकारों से बात करते हुए दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया, ”…BS-III पेट्रोल वाहनों और BS-IV डीजल वाहनों पर जो प्रतिबंध लगाया गया था, वह GRAP-4 में भी जारी रहेगा…आवश्यक वस्तुओं के एलएनजी (LNG), सीएनजी (CNG) और इलेक्ट्रिक ट्रकों और आवश्यक सेवा वाहनों को छोड़कर, अन्य ट्रकों को दिल्ली में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। GRAP-3 में फ्लाईओवर, ओवरब्रिज और पावर ट्रांसमिशन पाइपलाइनों पर निर्माण कार्य को छूट दी गई थी…अब उन पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है…।”

गोपाल राय ने दिवाली के दौरान प्रदूषण में कमी के लिए यूपी और बीजेपी सरकारों से भी पटाखों पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा, ' दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध है। प्रतिबंध के बावजूद पिछली बार हमने देखा कि कई जगह पटाखे छोड़े गए। इसके लिए पुलिस को निर्देश दिया गया कि टीमों को सतर्क किया जाए। दिवाली आ रही है। वर्ल्ड कप का मैच है, उसके बाद छठ पूजा है। अगले समय में पटाखों को लेकर यूपी और हरियाणा की बीजेपी सरकारों से अनुरोध है कि वहां भी प्रतिबंध लगाया जाए ताकि प्रदूषण की स्थिति को और खतरनाक स्थिति में जाने से रोका जा सके।'

पर्यावरण मंत्री ने कहा, “पूर्वानुमान के अनुसार, कल 7 नवंबर को हवा की गति 12 किमी/घंटा होगी और यदि गति 10 से 12 किमी/घंटा तक पहुंचती है, तो संभावना है कि यहां जमा प्रदूषण का स्तर बिखर सकता है।” इसी तरह 8 नवंबर को हवा की गति 8-10 किमी/घंटा होगी। उम्मीद है कि 7 और 8 नवंबर को हवा की गति बढ़ जाएगी जिससे प्रदूषण का स्तर कम हो जाएगा…।”

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

ट्रंप का दावा: ईरान ने लगाई युद्धविराम की गुहार, ईरानी अधिकारी ने किया खारिज
ट्रंप का दावा: ईरान ने लगाई युद्धविराम की गुहार, ईरानी अधिकारी ने किया खारिज
‘राजकुमार’ की हार का शतक करीब… असम में राहुल गांधी पर PM मोदी का तीखा तंज
‘राजकुमार’ की हार का शतक करीब… असम में राहुल गांधी पर PM मोदी का तीखा तंज
‘मरना नहीं चाहते, हमें बचा लो’… होर्मुज में फंसे 20 हजार नाविक, कर रहे है बम और भूख का सामना
‘मरना नहीं चाहते, हमें बचा लो’… होर्मुज में फंसे 20 हजार नाविक, कर रहे है बम और भूख का सामना
पंजाब की सियासत में बड़ा बदलाव, दंगा पीड़ितों के ‘मसीहा’ एच.एस. फुल्का ने थामा BJP का हाथ
पंजाब की सियासत में बड़ा बदलाव, दंगा पीड़ितों के ‘मसीहा’ एच.एस. फुल्का ने थामा BJP का हाथ
महाराष्ट्र की राहुरी और बारामती सीट पर उपचुनाव, बीजेपी ने जारी किए उम्मीदवारों के नाम
महाराष्ट्र की राहुरी और बारामती सीट पर उपचुनाव, बीजेपी ने जारी किए उम्मीदवारों के नाम
7 साल बाद भारत पहुंच रहा दुनिया का सबसे सस्ता तेल, ईरान के खार्ग से वाडिनार पोर्ट पर आएगी 9.5 करोड़ लीटर की खेप
7 साल बाद भारत पहुंच रहा दुनिया का सबसे सस्ता तेल, ईरान के खार्ग से वाडिनार पोर्ट पर आएगी 9.5 करोड़ लीटर की खेप
गाजियाबाद: मुस्लिम छात्रा से शादी करने वाले हिंदू शिक्षक की ससुरालवालों ने कर दी हत्या, मां बनने वाली थी पत्नी
गाजियाबाद: मुस्लिम छात्रा से शादी करने वाले हिंदू शिक्षक की ससुरालवालों ने कर दी हत्या, मां बनने वाली थी पत्नी
साउथ में फीकी पड़ी ‘धुरंधर 2’, तमिल-तेलुगु में 1 करोड़ भी नहीं जुटा पाई
साउथ में फीकी पड़ी ‘धुरंधर 2’, तमिल-तेलुगु में 1 करोड़ भी नहीं जुटा पाई
चार टीमों ने खोला जीत का खाता, अंक तालिका में किस टीम का दबदबा
चार टीमों ने खोला जीत का खाता, अंक तालिका में किस टीम का दबदबा
एक महीने तक सुबह खाली पेट जीरे का पानी पीने के फायदे,जानें क्यों बनाएं इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा
एक महीने तक सुबह खाली पेट जीरे का पानी पीने के फायदे,जानें क्यों बनाएं इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा
‘धुरंधर 2’ का 13वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा, ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ रचा नया रिकॉर्ड
‘धुरंधर 2’ का 13वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा, ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ रचा नया रिकॉर्ड
पेट सही से साफ नहीं होता? आजमाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे और पाएँ तुरंत आराम
पेट सही से साफ नहीं होता? आजमाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे और पाएँ तुरंत आराम
खीरा कब खाएं, जानें किस समय खाने से मिलते हैं सबसे ज्यादा सेहतमंद फायदे
खीरा कब खाएं, जानें किस समय खाने से मिलते हैं सबसे ज्यादा सेहतमंद फायदे
केमिकल और डाई से बचकर बालों को नेचुरली काला करने के आसान तेल-नुस्खे
केमिकल और डाई से बचकर बालों को नेचुरली काला करने के आसान तेल-नुस्खे