न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के नक्शे कदम पर केजरीवाल, बनाना चाहते हैं पत्नी को सीएम

भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। आबकारी नीति के शुरुआती शिकायतकर्ताओं में शामिल सिरसा ने कहा कि यह बात उनको आम आदमी पार्टी के ही एक नेता ने बताई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 08 Nov 2023 4:34:53

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के नक्शे कदम पर केजरीवाल, बनाना चाहते हैं पत्नी को सीएम

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संस्थापक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को इस बात की आशंका है कि ईडी ने जल्द ही गिरफ्तार कर सकती है। ईडी ने केजरीवाल को शराब घोटाले के तहत पूछताछ के लिए समन भेजा है। गिरफ्तारी की आशंका के चलते केजरीवाल और आम आदमी पार्टी इस बात पर विचार कर रही है कि यदि केजरीवाल को जेल जाना पड़ता है तो शासन की बागडोर कौन संभालेगा। इसी बात के लिए आप विधायकों की एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें केजरीवाल ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के नक्शे कदम पर चलते हुए अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल को मुख्यमंत्री की कुर्सी देने का प्रयास किया, जिसका आप विधायकों ने खुलकर विरोध कर दिया है। इस बात की जानकारी भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने किया है।

भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। आबकारी नीति के शुरुआती शिकायतकर्ताओं में शामिल सिरसा ने कहा कि यह बात उनको आम आदमी पार्टी के ही एक नेता ने बताई है।

मनजिंदर सिंह सिरसा ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में दावा किया कि विधायकों की ओर से मना किए जाने के बाद केजरीवाल अब जनमत संग्रह कराने जा रहे हैं। सिरसा ने कहा, ‘अरविंद केजरीवाल ने कल अपने विधायकों के साथ बैठक की और कहा कि मैं गिरफ्तार होने पर तिहाड़ जेल से सरकार चलाऊंगा। चोरी की दाढ़ी में तिनका। केजरीवाव को पहले दिन से पता है कि जो सबूत आए हैं, 350 करोड़ रुपए से ज्यादा मनी ट्रेल है। सुप्रीम कोर्ट ने भी उसका जिक्र किया और सिसोदिया को जमानत नहीं दी, जो पैसों का लेनदेन केजरीवाल ने किया है, खासतौर पर जो अपना शीशमहल बनाने का काम किया है, उन्हें पता है जेल जाएंगे’।

भाजपा नेता सिरसा ने आगे कहा, ‘मैंने पहले ही कहा था केजरीवाल पेश नहीं होंगे, क्योंकि वो विधायकों को मनाना चाहते हैं कि उनकी धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाया जाए। यह कल साफ हो गया। अरविंद केजरीवाल ने बैठक की। आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता ने मुझे बताया कि सभी विधायकों ने मना कर दिया। उन्होंने कहा कि आपकी पत्नी को यदि बनाएंगे तो पहले करप्शन का दाग लगा, फिर आपके शीशमहल का, अब परिवारवाद का बचा है, यह भी करेंगे तो बर्बाद हो जाएंगे। रास्ता यह निकाला गया है कि जनमत कराएंगे। लोग कहेंगे कि हमने केजरीवाल जी को वोट दिया है तो फिर सुनीता केजरीवाल को सीएम बना दिया जाएगा।’

आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल को लेकर जनता के बीच रायशुमारी करने का फैसला लिया है। पार्टी का कहना है कि दिल्ली के विधायकों और पार्षदों ने केजरीवाल से अनुरोध किया है कि यदि उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है तो वह इस्तीफा न दें, जेल से ही सरकार चलाएं। अब पार्टी ने दूसरे राज्यों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के अलावा दिल्ली की जनता से भी यह पूछने का फैसला लिया है। कि अगर केजरीवाल को गिरफ्तार किया जाए तो ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स