न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ED द्वारा भेजे गए समन के विवाद के बीच केजरीवाल ने बुलाई आप विधायकों की बैठक, ले सकते हैं अहम फैसले

कथित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशाल की ओर से भेजे गए समन पर विवाद और गिरफ्तारी की आशंका के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों की बैठक बुलाई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 06 Nov 2023 5:12:51

ED द्वारा भेजे गए समन के विवाद के बीच केजरीवाल ने बुलाई आप विधायकों की बैठक, ले सकते हैं अहम फैसले

नई दिल्ली। कथित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशाल की ओर से भेजे गए समन पर विवाद और गिरफ्तारी की आशंका के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों की बैठक बुलाई है। दिल्ली विधानसभा में बुलाई गई इस बैठक के बाद अटकलें तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि केजरीवाल आम आदमी पार्टी (आप) और सरकार को लेकर कुछ अहम फैसले ले सकते हैं।

शराब घोटाले में ईडी ने अरविंद केजरीवाल को 2 नवंबर को तलब किया था। हालांकि, पेशी से ठीक पहले उन्होंने ईडी के समन में कुछ खामियों का दावा किया और पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हुए। केजरीवाल समन को दरकिनार कर चुनाव प्रचार में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश चले गए थे। ईडी की ओर से उन्हें जल्द ही दूसरा समन भेजा जा सकता है।

अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा?

अरविंद केजरीवाल ने मध्य प्रदेश में गुरुवार को केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि उन्हें तो ईडी गिरफ्तार कर लेगी, लेकिन हजारों केजरीवाल को कैसे गिरफ्तार करेगी। हजारों केजरीवाल की सोच वाले लोगों को ईडी कैसे गिरफ्तार करेगी।

उन्होंने रविवार (5 नवंबर) को हरियाणा के रोहतक में भी कहा, ‘‘आप मुझे गिरफ्तार करें, मोदी जी मुझे गोली मार दें, केजरीवाल मर जाएगा, लेकिन नींद में भी आपको मेरी आवाज सुनाई देगी और मेरी आवाज आपके कानों में गूंजेगी, आपको शांति से सोने नहीं देगी।’’

ED पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है आप के नेता

केंद्रीय जांच एजेंसी इस केस में आम आदमी पार्टी के कुछ अन्य नेताओं को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मनीष सिसोदिया इस साल फरवरी के अंत से ही जेल में बंद हैं तो हाल ही में राज्यसभा सांसद संजय सिंह को भी शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार कर लिया गया था। अब ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री से पूछताछ की तैयारी की है। इससे पहले सीबीआई भी शराब घोटाले को लेकर उनसे पूछताछ कर चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स