न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

50 साल के इतिहास को बदलने जा रही कंगना रनौत, करेंगी रावण का दहन

हाल ही में कंगना ने एक वीडियो शेयर किया है। जो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस बताती हुई नजर आ रही हैं कि वह दशहरा के मौके पर 50 साल पुरानी एक प्रथा तोड़ने जा रही हैं। उन्होंने बताया कि वह 24 अक्टूबर के दिन दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित किए जाने वाले रावण दहन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 24 Oct 2023 2:48:11

50 साल के इतिहास को बदलने जा रही कंगना रनौत, करेंगी रावण का दहन

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म तेजस को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। कंगना रनौत इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। गौरतलब है कि कंगना रनौत की अभी कुछ दिन पूर्व ही प्रदर्शित हुई चन्द्रमुखी-2 को बॉक्स ऑफिस पर असफलता का मुँह देखना पड़ा था। इस फिल्म में कंगना रनौत के साथ दक्षिण के अभिनेता निर्देशक लारेंस राघव नजर आए थे।

अपनी फिल्मों के अलावा कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन किसी ना किसी मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती नजर आती हैं। अब हाल ही में कंगना ने एक वीडियो शेयर किया है। जो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस बताती हुई नजर आ रही हैं कि वह दशहरा के मौके पर 50 साल पुरानी एक प्रथा तोड़ने जा रही हैं। उन्होंने बताया कि वह 24 अक्टूबर के दिन दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित किए जाने वाले रावण दहन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।

कंगना रनौत ने शेयर किया वीडियो

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कहती नजर आ रही हैं कि “नमस्ते दोस्तों… 24 अक्टूबर को मैं लाल किला किला स्थापित राम लीला में हिस्सा लेने आ रही हूं। मैं सिर्फ हिस्सा ही नहीं लूंगी बल्कि रावण का दहन भी करूंगी। बुराई पर अच्छाई की जीत स्थापित करूंगी। वीडियो को पोस्ट करते हुए कंगना ने लिखा कि लाल किले पर हर साल आयोजित होने वाले कार्यक्रम के 50 साल के इतिहास में यह पहली बार होगा जब कोई महिला रावण के पुतले को आग लगाएगी।”

रावण दहन करेंगी कंगना

वहीं ‘लव कुश रामलीला’ समिति के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने न्यूज एजेंसी ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा है कि चाहे वह फिल्म स्टार हो या राजनेता, हर साल हमारे कार्यक्रम में एक वीआईपी की मौजूदगी होती है। बीते सालों में, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की है। फिल्म एक्टर अजय देवगन और जॉन अब्राहम भी आयोजन में शामिल हुए हैं। पिछले साल प्रभास ने रावण दहन किया था। इस बार हमारे आयोजन के 50 साल में पहली बार कोई महिला रावण दहन करेगी।’ आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल लव कुश रामलीला में कई फिल्म और टेलीविजन सितारों ने शिरकत की है।

कंगना रनौत की वर्कफ्रंट

कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ‘तेजस’ के अलावा ‘इमरजेंसी’ में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन अभिनेत्री ने खुद ही किया है। यह फिल्म पहले 24 नवंबर को रिलीज होने वाली थी। हालांकि अब इसकी रिलीज डेट बढ़ा दी गई है। अब इस फिल्म को 2024 में रिलीज किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स