न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उपराष्ट्रपति पर भड़की जया बच्चन, सर सर बोल रहे हैं चिल्ला के, अब मैं आपको मैडम कहूँगी

हम बोल रहे हैं, चिल्ला रहे हैं कि सर हमको बोलने दीजिए। मैंने उनको यही कहा कि सर-सर बोल रहे हैं आप जवाब नहीं दे रहे। अब मैं आपको मैडम कहूंगी। अरे क्या करें

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 20 Dec 2023 3:50:15

उपराष्ट्रपति पर भड़की जया बच्चन, सर सर बोल रहे हैं चिल्ला के, अब मैं आपको मैडम कहूँगी

नई दिल्ली। बुधवार को संसद के दोनों सदनों में बीते सप्ताह लोकसभा की सुरक्षा में हुई चूक और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री के मुद्दे पर हंगामे की वजह से कामकाज ठप रहा। इसी बीच सपा की सांसद जया बच्चन का बयान आया है। उन्होंने कहा कि आज सुबह से ही सभापति किसी की बात नहीं सुन रहे हैं और चिल्लाए जा रहे हैं। वो अपनी बात रखने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उनकी बात कोई सुन नहीं रहा है।

जया बच्चन ने इस बात पर भी सवाल उठाए हैं कि किस मापदंड के तहत सांसदों को निलंबित किया गया है। उन्होंने कहा कि अगले ही दिन कई सांसद वेल में गए, लेकिन उन्हें निलंबित नहीं किया गया इसलिए सभापति बताएं कि किस मापदंड पर सांसदों को निलंबित किया जा रहा है।

सभापति धनखड़ को लेकर क्या बोलीं जया बच्चन

जया बच्चन ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'हम बोल रहे हैं, चिल्ला रहे हैं कि सर हमको बोलने दीजिए। मैंने उनको यही कहा कि सर-सर बोल रहे हैं आप जवाब नहीं दे रहे। अब मैं आपको मैडम कहूंगी। अरे क्या करें।' उन्होंने आगे कहा, 'कल इतने सांसदों को आपने डिसमिस कर दिया। किसी ने प्लेकार्ड पकड़ लिया था और कोई वेल में चला गया। आज भी काफी लोग वेल में गए आपने उन्हें क्यों डिसमिस नहीं किया। मैं वही पूछ रही थी चेयरमैन से कि मापदंड क्या है। क्या सोचकर आप नाप रहे हैं कि इनको डिसमिस करना है और इनको नहीं करना है।'

सांसदों के निलंबन पर उठाए सवाल

जया बच्चन ने कहा, 'आप सोचिए राम गोपाल जैसे सीनियर सांसद वो बेचारे अपनी सीट से उठकर साइड में हो गए। अपने इतने लंबे करियर में ना उन्होंने कभी आवाज जोर से की, ना बुरी तरह से बात की और ना ही अगर बोलते हुए चेयरमैन ने कह दिया कि आपका वक्त खत्म हो गया तो बात पूरी किए बगैर वो बैठ जाते हैं। इतने भद्र, इतने सीनियर सांसद को आपने सस्पेंड कर दिया। सोचिए, ये कौन सा मापदंड है।'

सदन में बोले सभापति जगदीप धनखड़

सदन में सांसदों के हंगामे के दौरान सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा, 'मैं तो मेरी पीड़ा व्यक्त भी नहीं कर सकता। आज का दिन मेरे लिए बहुत ही चिंता का विषय है। हाउस में भी और हाउस के बाहर भी।' इसके बाद सभापति जगदीप धनखड़ सदन की कार्यवाही स्थगित करके आसन से उठ गए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स