9वें जी20 संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन (P20) में PM मोदी ने कहा, "करीब 20 साल पहले आतंकवादियों ने हमारी संसद को निशाना बनाया था। उस समय संसद का सत्र चल रहा था और आतंकवादियों की मंशा
आगे पीएम मोदी ने कहा, "ऐसे में आतंकवाद को लेकर हम सभी को सख्ती बरतनी होगी... आतंकवाद की परिभाषा को लेकर आम सहमति ना बन पाना बहुत दुखद है। आज भी UN भी इसका इंतजार कर रहा है। दुनिया के इसी रवैया का फायदा मानवता के दुश्मन उठा रहे हैं। दुनिया भर के प्रतिनिधियों को सोचना होगा की आतंकवाद के खिलाफ हम कैसे काम कर सकते हैं।"
इस सम्मलेन के दौरान पीएम मोदी ने आगे कहा, "स्थायी और विकासात्मक लक्ष्यों के बारे में बात करना और शांति के बिना भविष्य के बारे में बात करना असंभव है। हमें मध्य पूर्व सहित सभी महाद्वीपों में शांति की रक्षा करने की आवश्यकता है। शांति पहले पन्ने पर होनी चाहिए। यहां तक कि एक भी मौत बहुत ज्यादा है।"













