Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इजरायली दूतावास धमाका: सीसीटीवी फुटेज में दिखे दो संदिग्ध, पत्र के साथ मिला झंडा

दिल्ली पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच में दो संदिग्ध नजर आए हैं। इनकी गतिविधियां संदिग्ध हैं। इसलिए इनकी जानकारी ट्रैस की जा रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 27 Dec 2023 10:49:04

इजरायली दूतावास धमाका: सीसीटीवी फुटेज में दिखे दो संदिग्ध, पत्र के साथ मिला झंडा

नई दिल्ली। नई दिल्ली में इजरायली दूतावास के पास मंगलवार को ब्लास्ट हुआ था। ये ब्लास्ट दूतावास के ठीक पीछे खाली पड़े प्लॉट में हुआ। हालांकि, इस ब्लास्ट में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन पुलिस को धमाके वाली जगह के आसपास एक लेटर मिला है। इसके साथ एक झंडा भी बरामद किया। एक पेज की इस चिट्ठी में इजरायल को लेकर आक्रोश जाहिर किया गया है। दिल्ली पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच में दो संदिग्ध नजर आए हैं। इनकी गतिविधियां संदिग्ध हैं। इसलिए इनकी जानकारी ट्रैस की जा रही है। जल्द पता लगा लिया जाएगा। पुलिस आसपास के सीसीटीवी की जांच कर रही है ताकि दोनों संदिग्ध किस तरह और किस रूट से वहां तक आए, यह पता लगाया जा सके।

राजदूत को इस बारे में लिखी गई थी चिट्ठी

यह भी खबर मिल रही है कि जांच के दौरान इजरायली राजदूत को संबोधित एक पत्र भी बरामद हुआ है। यह पत्र इजरायली झंडे में लिपटा हुआ था। इसमें गाजा में चल रही इजरायली कार्यवाही की बात लिखी गई है और इसे लेकर काफी नाराजगी जाहिर की गई। इस पत्र की सामग्री से यह साफ पता चल रहा है कि विस्फोट हमास पर इजरायल की जारी कार्यवाही के चलते किया गया है। इस युद्ध में अब तक 21 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं जबकि 55 हजार से अधिक घायल हो चुके हैं।

पत्र में जिहाद जारी रखने की बात भी शामिल

पत्र के बारे में यह बताया जा रहा है कि उसमें काफी गुस्सा जाहिर किया गया है। पत्र में जिहाद जारी रहने की बात लिखी गई है। इस पत्र में ‘अल्लाह हू अकबर’ के साथ एक ग्रुप का जिक्र भी किया गया है। यह युद्ध इसी साल के 7 अक्टूबर से लगातार जारी है। हमास के आतंकवादी संगठन ने इजरायल पर पहले हमला किया और इसके बाद इजरायल ने हमास को मिट्टी में मिला देने की कसमें खाई। इस युद्ध में बहुत खतरनाक किस्म के हथियार भी इस्तेमाल में लाए जा रहे हैं।

यहां पहले भी हो चुके हैं धमाके

वर्ष 2021 में भी इसी इलाके में सड़क के किनारे पटरी पर एक लो इंटेंसिटी का धमाका हुआ था। इसमें कई कारों को नुकसान पहुंचा था। इस घटना की सेंट्रल एजेंसी एनआईए कर रही है लेकिन अभी तक वह किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। वर्ष 2012 में भी इजरायली दूतावास में पार्क में खड़ी एक कार के नीचे बम लगाया गया था। इस विस्फोट में एक राजनयिक की पत्नी घायल हो गई थी। फिलहाल, मंगलवार की घटना के बाद भारत में दूतावास और अन्य इजरायली प्रतिष्ठानों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई। चाणक्यपुरी में कई देशों के दूतावास हैं।
फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए साक्ष्य

दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा, विशेषज्ञों ने घटनास्थल की जांच की है और सबूतों को एकत्रित किया है, जिनकी साक्ष्य संबंधी प्रासंगिकता हो सकती है। इन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। घटनास्थल पर जले हुए विस्फोटक का कोई निशान नहीं मिला। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, विशेषज्ञ कैमिकल विस्फोट की संभावना से इंकार नहीं कर रहे हैं। आतंकवाद विरोधी जांच एजेंसी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक टीम ने भी साइट की जांच की है। इजरायली विदेश मंत्रालय ने कहा है कि हमारे अधिकारी विस्फोट के कारणों की जांच के लिए भारतीय समकक्षों के साथ सहयोग कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका