न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी के ट्‌वीट पर इजराइल ने दी प्रतिक्रिया, राजदूत नाओर गिलोन ने कहा धन्यवाद

इजराइल के समर्थन में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए ट्वीट के जवाब में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने धन्यवाद कहा है। उन्होंने पीएम मोदी के ट्वीट को लेकर कहा कि हमें भारत से, प्रधानमंत्री से समर्थन मिला है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 08 Oct 2023 8:44:12

PM मोदी के ट्‌वीट पर इजराइल ने दी प्रतिक्रिया, राजदूत नाओर गिलोन ने कहा धन्यवाद

नई दिल्ली। फिलिस्तीन के गाजा पट्टी से संचालित होने वाले आतंकी समूह 'हमास' ने 7 अक्टूबर की सुबह इजराइल पर हमला कर दिया। इस हमले में कई लोगों की जान चली गई और कई लोगों को हमास ने बंधक बना लिया। महिला हो या पुरुष या फिर बच्चे हमास के आतंकियों ने किसी को नहीं बख्शा। इस हमले के बाद इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के खिलाफ युद्ध का ऐलान कर दिया है। इजराइल पर हुए इस हमले की दुनियाभर के कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने निंदा की। वहीं भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस आतंकी हमले की निंदा की और इसे आतंकी हमला बताया।

पीएम मोदी के ट्वीट पर इजरायल का रिएक्शन

इजराइल के समर्थन में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए ट्वीट के जवाब में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने धन्यवाद कहा है। उन्होंने कहा, इस हमले में कई विदेशी नागरिक भी घायल हुए हैं। लेकिन अब तक उनकी पहचान नहीं हो सकी है। साथ ही इजराइल के नागरिक भी इस हमले में हताहत हुए हैं। इजराइली और गैर इजराइली नागरिक इस हमले में हताहत हुए हैं। अभी इस बारे में पूरी जानकारी हमें नहीं मिली है, लेकिन हमारे पास जैसे ही जानकारी आएगी हम इसे साझा करेंगे। उन्होंने पीएम मोदी के ट्वीट को लेकर कहा कि हमें भारत से, प्रधानमंत्री से समर्थन मिला है।

भारत के प्रति जताया आभार

उन्होंने कहा, पीएम मोदी के अलावा भारत के कई मंत्रियों, व्यापारियों, सिविल सेवकों के माध्यम से इजराइल को समर्थन मिला है जिससे बहुत खुशी हुई। सोशल मीडिया ऐसे लोगों से भरा पड़ा है जो इजराइल के समर्थन में हैं। हम इसकी सराहना करते हैं। हम मजबूती के साथ इसकी सराहना करते हैं। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं, क्योंकि भारत विश्वभर में एक अहम देश है। दूसरा, भारत एक ऐसा देश है जो आतंकवाद को अच्छे से जानता है। हम बहुत आभारी हैं। इजराइल को केवल नैतिक और राजनीतिक समर्थन की आवश्यकता है। जमीन पर काम कैसे करना है यह हम जानते हैं। हमास के खिलाफ हमारी योजना को अमल में लाने की जरूरत है, ताकि हमास कभी दोबारा किसी को धमकी न दे सके।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी