न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

असम में भी टूटा इंडिया गठबंधन, कांग्रेस ने 12, तृणमूल ने उतारे 4 उम्मीदवार, आप ने वापस लिया एक नाम

पूर्वोत्तर राज्य असम में भी इंडिया गठबंधन करीब-करीब टूट सा गया है। एक तरफ जहाँ दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने असम के गुवाहाटी लोकसभा सीट से अपने घोषित उम्मीदवार का नाम वापस ले लिया है, तो दूसरी तरफ ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने चार सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 15 Mar 2024 3:47:31

असम में भी टूटा इंडिया गठबंधन, कांग्रेस ने 12, तृणमूल ने उतारे 4 उम्मीदवार, आप ने वापस लिया एक नाम

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्य असम में भी इंडिया गठबंधन करीब-करीब टूट सा गया है। एक तरफ जहाँ दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने असम के गुवाहाटी लोकसभा सीट से अपने घोषित उम्मीदवार का नाम वापस ले लिया है, तो दूसरी तरफ ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने चार सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। ऐसा तब हुआ है, जब सहयोगी दलों के बीच सीट शेयरिंग पर बातचीत लगभग खत्म हो चुकी है।

आम आदमी पार्टी ने भावेन चौधरी को गुवाहाटी से उम्मीदवार बनाया था, जिनका नाम वापस ले लिया गया है। सूत्रों की मानें तो आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस संग चल रही बातचीत और गठबंधन के मद्देनजर ये फैसला लिया है। असम में पार्टी तीन लोकसभा सीटों पर पहले ही उम्मीदवार घोषित कर चुकी थी। सूत्रों के मुताबिक, अब पार्टी सिर्फ डिब्रूगढ़ और सोनितपुर से चुनाव लड़ेगी।

असम में लोकसभा की 14 सीट है, जिसमें से इंडिया गठबंधन के घटक दलों के बीच उम्मीदवारों के नाम को लेकर जंग छिड़ी हुई है।

ज्ञातव्य है कि यहां कांग्रेस की तरफ से 12 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी गई है। जबकि, इस गठबंधन के घटक दलों में से एक आम आदमी पार्टी (आप) ने यहां पहले से ही तीन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी थी।

असम में विपक्षी एकता को झटका देते हुए तृणमूल कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को चार लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। राज्य में अन्य गैर-भाजपा दल पहले ही उम्मीदवारों की घोषणा कर चुके हैं। तृणमूल कांग्रेस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कोकराझार (एसटी), बारपेटा, लखीमपुर और सिलचर (एससी) सीट के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की। पार्टी ने कोकराझार में गौरी शंकर सरानिया, बारपेटा में अबुल कलाम आजाद, लखीमपुर में घाना कांता चुटिया और सिलचर में राधाश्याम विश्वास को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। बता दें कि टीएमसी, यूनाइटेड अपोजिशन फोरम असम (यूओएफए) का हिस्सा है। यह 16 दलों का गठबंधन है।

कांग्रेस ने मंगलवार को असम की 14 लोकसभा सीट में से 12 पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी। कांग्रेस ने ‘इंडिया’ गठबंधन की सहयोगी असम जातीय परिषद (एजेपी) को डिब्रूगढ़ सीट की पेशकश की है, जबकि लखीमपुर निर्वाचन क्षेत्र पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने भी बुधवार को घोषणा की कि उसके विधायक मनोरंजन तालुकदार बारपेटा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इस सीट के लिए कांग्रेस ने पहले ही अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

कांग्रेस के द्वारा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी की तरफ से पत्र लिखकर कहा गया कि असम की तीन गुवाहाटी, डिब्रूगढ़ और सोनितपुर सीटों पर पहले से ही पार्टी ने अपने उम्मीदवार घोषित किए थे और शेष 11 सीटों पर यूनाइटेड अपोजीशन फोरम के उम्मीदवारों को समर्थन देने की घोषणा की थी। लेकिन, कांग्रेस की तरफ से 12 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के साथ एक सीट एजेपी (असम जातीय परिषद) के लिए छोड़ दिया गया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने उन सीटों पर भी उम्मीदवार उतार दिए हैं, जिन पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा आप की तरफ से एक महीने पहले ही कर दी गई थी।

आम आदमी पार्टी की तरफ से आगे लिखा गया है कि देश में विपक्षी गठबंधन के तहत असम में भी सीट शेयरिंग को लेकर खूब प्रयास किए गए लेकिन, जब कुछ भी नतीजा नहीं निकला तो पार्टी ने तीन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी।

आम आदमी पार्टी की तरफ से कहा गया कि कांग्रेस की तरफ से असम की 12 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा से पार्टी आश्चर्यचकित है, क्योंकि हम वोट बांटकर भाजपा की सहायता नहीं कर सकते हैं।

आम आदमी पार्टी की तरफ से कहा गया कि हम गुवाहाटी से अपने उम्मीदवार को चुनाव मैदान से हटा रहे हैं। हम भाजपा को मात देने के लिए ये बलिदान देने को तैयार हैं। जबकि, गुवाहाटी नगरपालिका चुनाव में हमारी पार्टी को भाजपा के बाद सबसे ज्यादा वोट मिले थे। ऐसे में कांग्रेस को भी सोनितपुर और डिब्रूगढ़ से अपने उम्मीदवारों के नाम वापस लेने चाहिए, नहीं तो भाजपा को जीतने से कोई रोक नहीं पाएगा और इस गठबंधन का कोई मतलब नहीं रह जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी