न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चेतावनी! वैज्ञानिकों ने कहा - वैक्‍सीनेशन में नहीं आई तेजी तो 6 से 8 महीने में दिखेगी कोरोना की तीसरी लहर

आईआईटी हैदराबाद के प्रोफेसर एम विद्यासागर ने कहा कि इस समय देश के ज्‍यादातर लोगों में एंटीबॉडी बन चुकी है। यही कारण है कि अब कोरोना का ग्राफ नीचे जाता दिखाई दे रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 20 May 2021 8:39:27

चेतावनी! वैज्ञानिकों ने कहा - वैक्‍सीनेशन में नहीं आई तेजी तो 6 से 8 महीने में दिखेगी कोरोना की तीसरी लहर

देश में कोरोना की दूसरी लहर में भले ही अब रोजाना मिलने वाले मरीजों के आंकड़ों में कमी आई है लेकिन मौत के आंकड़े अभी भी डरा रहे है। ऐसे में वैज्ञानिकों ने तीसरी लहर की चेतावनी जारी कर दी है। वैज्ञानिकों का कहना है कि तीसरी लहर पहली और दूसरी के मुकाबले ज्यादा विकराल हो सकती है। वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर देश में वैक्‍सीनेशन अभियान तेजी नहीं किया गया और कोरोना की गाइडलाइन पूरी तरह से पालन नहीं किया गया तो खतरा बढ़ सकता है। कोविड-19 संक्रमण संबंधी अनुमान जताने के लिए गणितीय मॉडल का इस्तेमाल करने वाले आईआईटी हैदराबाद के प्रोफेसर एम विद्यासागर ने कहा कि इस समय देश के ज्‍यादातर लोगों में एंटीबॉडी बन चुकी है। यही कारण है कि अब कोरोना का ग्राफ नीचे जाता दिखाई दे रहा है। ऐसे में समय रहते उन्‍हें कोरोना वैक्‍सीन नहीं दी गई तो लोगों के अंदर एंटीबॉडी समाप्त होने लगेगी और संक्रमण का खतरा एक बार फिर बढ़ने लगेगा अगले 6 से 8 महीने में कोरोना की तीसरी लहर देखने को मिल सकती है।

विद्यासागर ने कहा ऐसे में टीकाकरण अभियान को और तेज करने की जरूरत है। इसके साथ ही आने वाले कुछ महीनों में कोविड-19 को फैलने से रोकने में मददगार नियमों का पालन सख्‍ती से कराए जाने की जरूरत है। उन्‍होंने कहा कि अगर इस ओर ध्‍यान नहीं दिया तो छह से आठ महीने में तीसरी लहर आने की पूरी संभावना है।

बता दें कि केंद्र सरकार के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार के विजय राघवन द्वारा जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना की पहली लहर बुजुर्गों के लिए खतरनाक साबित हुई थी, दूसरी लहर का असर सबसे ज्‍यादा युवाओं को हुआ था जबकि तीसरी लहर बच्‍चों के लिए खतरनाक साबित होगी।

अब तक 18.58 करोड़ डोज लगाए जा चुके

आपको बता दे, देश में 16 जनवरी को वैक्सीनेशन शुरू होने के बाद से अब तक 18.58 करोड़ डोज लगाए जा चुके हैं। इनमें 14.35 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहला और 4.22 करोड़ को दूसरा डोज लगाया गया है। शुरुआती 4 महीने में करीब साढ़े 18 करोड़ डोज लगा पाई सरकार अब अगले 7 महीने में करीब 249 करोड़ डोज लगवाने का दावा कर रही है। ऐसा करने के लिए हर महीने करीब 35 करोड़ यानी हर दिन 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगाने होंगे। अभी वैक्सीनेशन की रफ्तार देखी जाए तो यह लक्ष्य हासिल कर पाना थोड़ा कठिन साबित हो रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बुधवार को दावा किया कि भारत इस साल के आखिर तक कोरोना की 267 करोड़ डोज हासिल कर लेगा। यानी हम अपनी पूरी वयस्क आबादी को टीका लगाने की स्थिति में होंगे। उन्होंने कहा कि वैक्सीन के 51 करोड़ डोज जुलाई तक और 216 करोड़ अगस्त से दिसंबर के बीच उपलब्ध कराई जाएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

टैरिफ विवाद के बीच दिसंबर में अमेरिका जा सकते हैं पीएम मोदी, G20 में ट्रंप से मुलाकात संभव
टैरिफ विवाद के बीच दिसंबर में अमेरिका जा सकते हैं पीएम मोदी, G20 में ट्रंप से मुलाकात संभव
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
RO पानी का TDS कितना होना चाहिए? 50, 100 या 300, जानें क्या कहते हैं मानक
RO पानी का TDS कितना होना चाहिए? 50, 100 या 300, जानें क्या कहते हैं मानक
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब