न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना - अंकिता भंडारी हत्या से लेकर उन्नाव कांड तक उठाए गंभीर सवाल

राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना, अंकिता भंडारी हत्या, उन्नाव कांड और देशभर में बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर उठाए गंभीर सवाल, डबल इंजन सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 09 Jan 2026 2:38:11

राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना - अंकिता भंडारी हत्या से लेकर उन्नाव कांड तक उठाए गंभीर सवाल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार, 9 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला किया। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों के माध्यम से बीजेपी की नीतियों और कार्यप्रणाली को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने अंकिता भंडारी की हत्या, उन्नाव बलात्कार कांड और देशभर में बढ़ते भ्रष्टाचार को प्रमुख मुद्दा बताया।

बीजेपी पर आरोप: ‘भ्रष्ट जनता पार्टी’

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “देश भर में भ्रष्ट जनता पार्टी की डबल इंजन सरकारों ने आम नागरिकों की जिंदगी को तबाह कर दिया है।” उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी के शासन में सत्ता का दुरुपयोग, भ्रष्टाचार और अहंकार हर स्तर पर फैल चुका है। उनके अनुसार, गरीब, असहाय और मध्यम वर्ग के लोग केवल आंकड़ों में दिखाई देते हैं और विकास के नाम पर वसूली का तंत्र चल रहा है।

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश: गंभीर आरोप

राहुल गांधी ने उत्तराखंड में अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या का जिक्र करते हुए लिखा कि यह पूरा देश झकझोर देने वाली घटना थी। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर सत्ता का संरक्षण किस VIP को बचा रहा है और कानून सबके लिए कब समान रूप से लागू होगा।

उन्होंने उन्नाव कांड का उदाहरण देते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश में भी देखा गया कि सत्ता के दबाव में अपराधियों को बचाया गया और पीड़िता को न्याय पाने के लिए अनगिनत कठिनाइयाँ सहनी पड़ीं।

इंदौर और अन्य क्षेत्रों में प्रदूषण की गंभीर स्थिति

राहुल गांधी ने इंदौर में जहरीले पानी से होने वाली मौतों का उल्लेख किया। साथ ही उन्होंने गुजरात, हरियाणा और दिल्ली में “काला पानी” और दूषित सप्लाई की शिकायतों को भी उठाया। उनका कहना था कि हर तरफ़ लोगों में बीमारियों का डर बढ़ता जा रहा है।

बीजेपी पर हमला करते हुए राहुल ने राजस्थान की अरावली और प्राकृतिक संसाधनों की लूट का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि जहां अरबपतियों का लालच और निजी स्वार्थ पहुंचा, वहां नियमों की अवहेलना की गई। पहाड़ काटे जा रहे हैं, जंगल उजाड़े जा रहे हैं, और जनता को बदले में धूल, प्रदूषण और आपदा का सामना करना पड़ रहा है।

भ्रष्टाचार और प्रशासनिक विफलताएँ

राहुल गांधी ने लिखा कि खांसी के सिरप से बच्चों की मौतें, सरकारी अस्पतालों में नवजातों पर चूहों का हमला और सरकारी स्कूलों की गिरती छतें लापरवाही नहीं बल्कि भ्रष्टाचार का सीधा परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि पुल गिरते हैं, सड़कें धंसती हैं और ट्रेन हादसों में परिवार मिट जाते हैं, लेकिन सरकार केवल फोटो-ऑप, ट्वीट और औपचारिक मुआवजे तक सीमित रहती है।

डबल इंजन सरकार पर निशाना

राहुल गांधी ने डबल इंजन सरकार पर भी निशाना साधते हुए लिखा कि मोदी जी का “डबल इंजन” केवल अरबपतियों के लिए काम कर रहा है। आम नागरिकों के लिए यह भ्रष्टाचार की डबल इंजन सरकार है, जो विकास नहीं बल्कि तबाही की रफ्तार में उनके जीवन को प्रभावित कर रही है। हर दिन किसी न किसी की जिंदगी इस भ्रष्टाचार और अव्यवस्था की भेंट चढ़ती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल