न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ईवीएम मुद्दा नहीं सुलझा तो लोकसभा चुनाव में भाजपा जीत सकती है 400 सीटें: सैम पित्रोदा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा ने गुरुवार को ईवीएम को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि अगर ईवीएम से जुड़े मुद्दे को नहीं सुलझाया गया तो 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 से ज्यादा सीटें जीत सकती है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 28 Dec 2023 5:45:45

ईवीएम मुद्दा नहीं सुलझा तो लोकसभा चुनाव में भाजपा जीत सकती है 400 सीटें: सैम पित्रोदा

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा ने गुरुवार को ईवीएम को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि अगर ईवीएम से जुड़े मुद्दे को नहीं सुलझाया गया तो 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 से ज्यादा सीटें जीत सकती है। एक इंटरव्यू में सैम पित्रोदा ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव भारत की किस्मत का फैसला करने वाला होगा। बता दें कि विपक्ष के कई नेता ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर आशंका जाहिर कर चुके हैं। हालांकि चुनाव आयोग ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है।

ईवीएम को लेकर चिंता जाहिर करते हुए पित्रोदा ने एक एनजीओ की 'द सिटीजन्स, कमीशन ऑन इलेक्शन' की रिपोर्ट का हवाला दिया। जिनमें वीवीपैट के मौजूदा डिजाइन में बदलाव की सिफारिश की गई थी ताकि असल में इसे वोटरों द्वारा सत्यापित बनाया जा सके। पित्रोदा ने कहा कि 'पहले मैंने इस बात का इंतजार किया कि चुनाव आयोग इस पर कुछ करेगा लेकिन जब कुछ नहीं हुआ तो मैंने इसके खिलाफ बोलने का फैसला किया। मुझे लगता है कि इस रिपोर्ट के आधार पर लोगों में ईवीएम को लेकर विश्वास की कमी है और चुनाव आयोग को इस विश्वास को बहाल करने के लिए कदम उठाने चाहिए।' पित्रोदा ने कहा कि 'मुझे लगता है कि देश में लोकतंत्र पटरी से उतर गया है और हम बहुत ज्यादा अधिनायकवादी बन गए हैं। यह सिर्फ वन मैन शो है।'

ईवीएम को लेकर सवाल उठाते रहे हैं विपक्षी नेता

चुनाव आयोग ने ईवीएम को लेकर हैकाथोन का भी आयोजन किया था, जिसमें सभी दलों से ईवीएम को लेकर उनकी आशंकाएं साफ करने की कोशिश की गई थी। हालांकि इसके बावजूद कई विपक्षी नेता, जिनमें कांग्रेस नेता भी शामिल हैं, ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते रहे हैं। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के बाद भी कांग्रेस के कई नेताओं ने ईवीएम को लेकर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस की मांग है कि ईवीएम के साथ 100 प्रतिशत वीवीपैट (वोटर वैरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल) मशीनों का इस्तेमाल किया जाए और वोट के बाद पर्ची बॉक्स में गिरने के बजाय मतदाता को मिलनी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

मानसून सत्र के बीच दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, कई मेट्रो स्टेशन बंद; एडवाइजरी जारी
मानसून सत्र के बीच दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, कई मेट्रो स्टेशन बंद; एडवाइजरी जारी
FIFA World Cup 2026: स्पेन बना विश्व चैंपियन, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया
FIFA World Cup 2026: स्पेन बना विश्व चैंपियन, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
महाराष्ट्र : वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर; 5 की मौत, एक गंभीर घायल
महाराष्ट्र : वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर; 5 की मौत, एक गंभीर घायल
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
ट्रॉफी मंच पर पहुंचे ट्रंप, विरोध में गूंज उठा पूरा स्टेडियम; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
ट्रॉफी मंच पर पहुंचे ट्रंप, विरोध में गूंज उठा पूरा स्टेडियम; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
संसद मार्च के दौरान हंगामा, पुलिस ने भीड़ को रोका; लाठीचार्ज और पथराव की चर्चा के बीच वीडियो वायरल
संसद मार्च के दौरान हंगामा, पुलिस ने भीड़ को रोका; लाठीचार्ज और पथराव की चर्चा के बीच वीडियो वायरल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स