न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कौन से राजनेता को पसंद करती हैं हर्षा रिछारिया? आदर्श नेता पर दिया चौंकाने वाला जवाब

हर्षा ने अपने आदर्श नेता, सनातन धर्म, इस्लाम, और क्रिसमस जैसे मुद्दों पर अपनी राय साझा की। उन्होंने महाकुंभ में सभी सनातन प्रेमियों को शामिल होने का निमंत्रण देते हुए इसे जीवन में बदलाव लाने वाला अनुभव बताया।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Thu, 16 Jan 2025 8:27:03

कौन से राजनेता को पसंद करती हैं हर्षा रिछारिया? आदर्श नेता पर दिया चौंकाने वाला जवाब

स्वामी कैलाशानंद गिरि की शिष्या हर्षा रिछारिया महाकुंभ 2025 के दौरान खूब सुर्खियां बटोर रही है। महाकुंभ के दौरान उन्होंने अमृत स्नान में भाग लिया और शाही रथ पर भी बैठीं। हर्षा पहले से ही धर्म और आध्यात्मिकता से जुड़ी हुई हैं, लेकिन महाकुंभ में उनकी उपस्थिति ने उन्हें सुर्खियों में ला खड़ा किया। महाकुंभ में एबीपी न्यूज से बातचीत में हर्षा ने अपने आदर्श नेता, सनातन धर्म, इस्लाम, और क्रिसमस जैसे मुद्दों पर अपनी राय साझा की। उन्होंने महाकुंभ में सभी सनातन प्रेमियों को शामिल होने का निमंत्रण देते हुए इसे जीवन में बदलाव लाने वाला अनुभव बताया।

महाकुंभ में आने का दिया निमंत्रण

हर्षा रिछारिया ने लोगों से सनातन धर्म और संस्कृति को अपनाने की अपील करते हुए कहा, 'महाकुंभ एक ऐसा अवसर है, जो हमारी जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकता है। अपने घरों से बाहर निकलकर प्रयागराज की पवित्र धरा पर आइए और संगम में डुबकी लगाकर अपने जीवन को सार्थक कीजिए।'

उन्होंने सनातन धर्म को भारत की पहचान बताते हुए कहा कि यह केवल एक धर्म नहीं बल्कि हमारी सभ्यता और संस्कृति का प्रतीक है। महाकुंभ के महत्व पर बात करते हुए उन्होंने विदेशी श्रद्धालुओं की उपस्थिति को गर्व की बात कहा।

सनातन धर्म को जानने और प्रचार करने की अपील

हर्षा ने सनातन धर्म और संस्कृति को जानने और समझने पर जोर देते हुए कहा,'अगर आपको धर्म के बारे में जानकारी नहीं है, तो खुद से पहल करें। इसे समझें और इसके महत्व को दूसरों तक पहुंचाएं। हमारे पास इतने त्योहार और रीति-रिवाज हैं कि किसी अन्य धर्म या त्योहार को जानने की आवश्यकता ही नहीं पड़ती।'

इस्लाम और क्रिसमस पर राय

इस्लाम धर्म से जुड़े सवालों पर हर्षा रिछारिया ने किसी विवाद में पड़ने से बचते हुए कहा कि इन मुद्दों को छोड़ देना ही बेहतर है।
क्रिसमस के बारे में अपनी राय व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, 'अगर आप सनातन धर्म में पैदा हुए हैं, तो उससे जुड़े त्योहारों और रीति-रिवाजों को अपनाना चाहिए। हमारे धर्म में इतनी खूबसूरती और त्योहार हैं कि और किसी धर्म के त्योहार को मनाने का समय नहीं बचता।'

आदर्श नेता पर सवाल का टालमटोल जवाब

जब हर्षा रिछारिया से उनके आदर्श पॉलिटिशियन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इस सवाल को टाल दिया। उन्होंने कहा, 'इसे यहीं रहने देते हैं।'

सनातन बोर्ड और धर्म संसद की वकालत

हर्षा ने महाकुंभ में धर्म संसद के आयोजन और सनातन बोर्ड के गठन की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा,'यह जरूरी है कि एक ऐसा बोर्ड बने जहां सनातन धर्म से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो और फैसले लिए जाएं। यह हर सनातनी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।'

गुरु से दीक्षा ली है, संन्यास नहीं

वहीं दूसरी तरफ एक मीडिया ग्रुप को दिए इंटरव्यू में हर्षा के माता-पिता ने बताया कि हर्षा का रुझान बचपन से ही अध्यात्म की ओर रहा है। वह बिना पूजा-पाठ किए स्कूल भी नहीं जाती थी। पूजा के बाद ही नाश्ता करती थी। यह आदत उसने 10-11 साल की उम्र से ही बना ली थी। जब उनसे पूछा गया कि क्या उनकी बेटी ने संन्यास ले लिया है, तो उन्होंने कहा कि उसने गुरु से दीक्षा ली है, संन्यास नहीं। हर किसी का अध्यात्म की ओर झुकाव होना चाहिए। यह जीवन का एक महत्वपूर्ण पहलू है। जब हर्षा की शादी के बारे में पूछा गया, तो उनके माता-पिता ने कहा कि 2025 में उसकी शादी फाइनल हो जाएगी। अगर 2025 में नहीं हो पाई, तो 2026 में शादी कर देंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल