न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शेयर बाजार में लौटी हरियाली, निवेशकों को हुआ लगभग 8 लाख करोड़ रुपये का फायदा

बुधवार की बड़ी गिरावट के बाद गुरुवार 14 मार्च का कारोबारी सत्र भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए राहत लेकर आया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 14 Mar 2024 5:54:28

शेयर बाजार में लौटी हरियाली, निवेशकों को हुआ लगभग 8 लाख करोड़ रुपये का फायदा

नई दिल्ली। बुधवार की बड़ी गिरावट के बाद गुरुवार 14 मार्च का कारोबारी सत्र भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए राहत लेकर आया है। आईटी, एफएमसीजी स्टॉक्स में भारी खरीदारी देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर कल जिस मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में गिरावट के चलते निवेशकों को करोड़ों का नुकसान सहना पड़ा था, इनमें गुरुवार के सत्र में जोरदार तेजी देखने को मिली। आज का कारोबार खत्म होने पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 335.39 अंकों यानी 0.46% की बढ़त के साथ 73,097.28 पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी 148.96 (0.68%) अंकों की बढ़त के साथ 22,146.65 पर बंद हुआ।

वायदा कारोबार की वीकली एक्सपायरी दिन गुरुवार के कारोबारी सेशन के दौरान एलएंडटी और आईटी सेक्टर के शेयरों में बढ़त दिखी। इस दौरान इंडिया VIX में 6% की नरमी आई। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन के सेशन के दौरान बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 7.93 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 380.1 लाख करोड़ रुपये हो गया।

आज के ट्रेड में मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स ने जोरदार वापसी की। निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 930 अंकों या 2.02 फीसदी के उछाल के साथ क्लोज हुआ। जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 500 अंकों के उछाल के साथ बंद हुआ। हालांकि सुबह की गिरावट के लेवल से देखे तो निचले स्तर से मिडकैप इंडेक्स में 1600 से ज्यादा और स्मॉलकैप इंडेक्स में 700 अंकों की रिकवरी देखने को मिली है। आज के कारोबार में आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, एनर्जी, इंफ्रा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस सेक्टर के स्टॉक्स तेजी के साथ बंद हुए। केवल बैंकिंग स्टॉक्स में गिरावट रही। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 18 शेयर तेजी के साथ और 12 गिरकर बंद हुए, जबकि निफ्टी का 50 शेयरों में 35 शेयर तेजी के साथ 15 गिरावट के साथ बंद हुए।

व्यापक और घरेलू स्थितियों पर अधिक निर्भर स्मॉल और मिडकैप इंडेक्स में क्रमशः 3.4% और 1.8% की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, बुधवार को स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स में दो वर्षों की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। इनमें बीते 8 फरवरी की रिकॉर्ड हाई की तुलना में क्रमशः 12% और 6.5% की गिरावट दर्ज की गई थी।

सेक्टरवार देखें तो निफ्टी आईटी में गुरुवार को 1.6% का उछाल आया। इस दौरान एमफेसिस, एचसीएल टेक और इंफोसिस के शेयरों में खरीदारी दिखी। निफ्टी मीडिया और ऑयल व गैस के शेयर 2% की बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स व निफ्टी में बढ़त के बावजूद गुरुवार का दिन बैंक निफ्टी के लिए सही नहीं रहा और यह लाल निशान पर बंद हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी