न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

संसद सत्र से पहले केंद्र ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार

जोशी ने कहा कि सरकार रचनात्मक चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है और उसने विपक्ष से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से संचालित होने देने का अनुरोध किया है। सरकार ने विपक्ष के सुझावों को सकारात्मक रूप से लिया है। जोशी ने बताया कि 19 विधेयक और दो वित्तीय विषय विचाराधीन हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 02 Dec 2023 4:50:25

संसद सत्र से पहले केंद्र ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार

नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने से दो दिन पहले आज केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी की अध्यक्षता में पार्लियामेंट की लाइब्रेरी बिल्डिंग में सुबह 11 बजे शुरू हुई इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पीयूष गोयल भी शामिल हुए। इस दौरान प्रह्लाद जोशी ने कहा कि सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, “4 दिसंबर से शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है। हमने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। बैठक में 23 पार्टियों के 30 नेता शामिल हुए। बैठक में कई सुझाव आए हैं। सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है।”

इस दौरान विपक्षी नेताओं ने पुराने आपराधिक कानूनों के स्थान पर लाए जा रहे तीन विधेयकों के अंग्रेजी में नाम, मंहगाई, जांच एजेंसियों के ‘‘दुरुपयोग’’ और मणिपुर पर चर्चा की मांग की।

संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने पत्रकारों से कहा कि बैठक में सरकार ने आश्वासन दिया कि वह सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। लेकिन विपक्ष को भी यह सुनिश्चित करना होगा कि सदन में चर्चा के लिए पूरा माहौल बने और कहीं कोई व्यवधान न हो।

वहीं, राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि विपक्ष ने कुछ मुद्दों पर चिंता व्यक्त की है। इसमें चीन का हमारी जमीन हड़पना, मणिपुर, महंगाई, ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग शामिल है। यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने जातिगत जनगणना कराने की मांग की है।

जोशी ने कहा कि सरकार रचनात्मक चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है और उसने विपक्ष से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से संचालित होने देने का अनुरोध किया है। सरकार ने विपक्ष के सुझावों को सकारात्मक रूप से लिया है। जोशी ने बताया कि 19 विधेयक और दो वित्तीय विषय विचाराधीन हैं।

यह बैठक जोशी ने बुलाई और इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, कांग्रेस नेता जयराम रमेश, गौरव गोगोई और प्रमोद तिवारी, तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की नेता फौजिया खान और आरएसपी नेता एन के प्रेमचंद्रन सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।

संसद का शीतकालीन सत्र चार दिसंबर से शुरू होगा और यह 22 दिसंबर तक चलेगा जिसमें 15 बैठकें होंगी। इस सत्र में औपनिवेशिक काल के आपराधिक कानूनों के स्थान पर तीन विधेयक लाने सहित प्रमुख विधेयकों के मसौदे पर विचार-विमर्श होने की उम्मीद है।

सत्र के पहले दिन सोमवार को सदन में ‘पैसे लेकर प्रश्न पूछने’ के मामले में लोकसभा की एक समिति की रिपोर्ट भी पेश किए जाने के लिए सूचीबद्ध है। इस रिपोर्ट में तृणमूल नेता महुआ मोइत्रा को निचले सदन से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स