न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गोंडा: बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण के काफिले की एसयूवी ने बाइक को मारी टक्कर, 2 युवकों की मौत

उत्तर प्रदेश के गोंडा में बुधवार, 29 मई को कैसरगंज से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बृज भूषण शरण सिंह के छोटे बेटे करण भूषण सिंह के काफिले में कथित रूप से शामिल एक वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 29 May 2024 6:33:37

गोंडा: बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण के काफिले की एसयूवी ने बाइक को मारी टक्कर, 2 युवकों की मौत

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा में बुधवार, 29 मई को कैसरगंज से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बृज भूषण शरण सिंह के छोटे बेटे करण भूषण सिंह के काफिले में कथित रूप से शामिल एक वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि काफिले में करण भूषण सिंह या बृज भूषण मौजूद थे या नहीं।
घटना के बाद मौके पर जबरदस्त तनाव पैदा हो गया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, चक्का जाम और युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए न ले जाने की जिद पर अड़े लोगों से पुलिस की तीखी नोंकझोंक हुई। काफी जद्दोजहद और मान मनौवल के बीच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उसके बाद मौके पर खड़ी फॉर्च्यूनर गाड़ी को फूंकने का प्रयास किया गया। जहां भारी संख्या में पुलिस ने पहुंचकर लोगों को शांत करने का प्रयास किया।एसपीविनीत जायसवाल ने बताया कि मृतकों के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लिया और ड्राइवर को भी हिरासत में ले लिया गया है।

कर्नलगंज एसएचओ निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि रेहान खान (17) और उसका चचेरा भाई शहजाद खान (20) मोटरसाइकिल पर सवार थे, जिन्हें एक स्कूल के पास वाहन ने टक्कर मार दी। घायल महिला सीता देवी (60) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए इलाके में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। एसएचओ ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि जिस एसयूवी ने दोनों को टक्कर मारी, उसका नियंत्रण खत्म हो गया था।

एसयूवी, UP32HW1800, बृज भूषण शरण सिंह के शैक्षणिक संस्थान के नाम पर पंजीकृत है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने एसयूवी को जब्त कर लिया है और उसके चालक लवकुश श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि गोंडा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय ने कहा कि वे घटनाओं के क्रम को समझने के लिए ड्राइवर का बयान दर्ज कर रहे हैं।

एक अन्य पुलिस अधिकारी का हवाला देते हुए आईई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बुधवार की सुबह, करण सिंह का काफिला, जिसमें चार वाहन शामिल थे, कर्नलगंज से गुजर रहा था। जब तीन वाहन रेलवे क्रॉसिंग को पार कर गए, तो चौथा वाहन, जो बाद में दुर्घटना में शामिल था, ट्रेन के गुजरने के कारण पीछे रह गया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल