न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इन पर आया सारा अली खान का दिल, वीडियो वायरल, पति चुराने का लगाया आरोप तो महवश ने दिया जवाब

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। फिलहाल सारा अपनी किसी फिल्म के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 29 Jul 2025 8:10:55

2 News : इन पर आया सारा अली खान का दिल, वीडियो वायरल, पति चुराने का लगाया आरोप तो महवश ने दिया जवाब

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। फिलहाल सारा अपनी किसी फिल्म के बजाय लव लाइफ को लेकर खबरों में हैं। सारा के लेटेस्ट वीडियो ने अफेयर के चर्चे तेज कर दिए हैं। वीडियो में सारा गुरुद्वारे से बाहर आती दिख रही हैं। उनके साथ मॉडल अर्जुन प्रताप सिंह बाजवा हैं। कई पैप्स अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया गया है। दावा किया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वीडियो दिल्ली गुरुद्वारे का बताया जा रहा है। सड़क पर अंधेरा दिख रहा है। सारा वाइट कलर का प्लाजो सूट पहने हैं। उन्होंने सिर पर दुपट्टा ओढ़ा है। सारा कार में बैठती हैं और उनके पीछे अर्जुन भी आते हैं।

अर्जुन ने ब्लैक बैगी पैंट्स और ब्लैक-वाइट टीशर्ट पहन रखी है। सिर पर रुमाल बांधा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। फैंस सारा और अर्जुन के रिश्ते को लेकर अटकलें लगा रहे हैं। वे कमेंट कर अपनी खुशी जता रहे हैं। हालांकि सारा और अर्जुन की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। इससे पहले सारा और अर्जुन का एक वीडियो केदारनाथ से वायरल हो चुका है। इसके अलावा कुछेक मौकों पर और उन्हें साथ स्पॉट किया गया है।

बता दें अर्जुन मॉडल हैं। वे पॉलिटीशियन फतेह जंग सिंह बाजवा के बेटे हैं, जो कि पंजाब में भारतीय जनता पार्टी के उपाध्याक्ष हैं। अर्जुन ने फिल्म ‘सिंह इज ब्लिंग’ में अभिनय किया और साल 2013 में फिल्म ‘स्लिंग’ में मशहूर कोरियोग्राफर-डायरेक्टर प्रभु देवा को असिस्ट भी किया था। इसके अलावा वे ऑस्कर-नॉमिनेटेड डायरेक्टर गिरीश मलिक की फिल्म ‘बैंड ऑफ महाराजा’ में भी नजर आ चुके हैं। मॉडलिंग की दुनिया में भी अर्जुन ने अपनी अलग पहचान बनाई है।

उन्होंने रोहित बल और वरुण बल जैसे जाने-माने डिजाइनरों के लिए रैंप वॉक किया है। फिटनेस के प्रति जुनून के चलते वे जिमनास्ट और MMA फाइटर भी हैं। सारा के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म पिछले दिनों रिलीज हुई ‘मेट्रो इन दिनों’ थी, जिसमें उनकी जोड़ी पहली बार आदित्य रॉय कपूर के साथ बनी थी। इससे पहले इसी साल रिलीज हुई ‘स्काई फोर्स’ में वह अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया के साथ नजर आई थीं।

लंबे समय से युजवेंद्र चहल और आरजे महवश के रिश्ते पर लग रहीं अटकलें

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और आरजे महवश की तस्वीरें आएदिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। लोगों का मानना है कि उनका रिश्ता दोस्ती से भी आगे बढ़कर प्यार में बदल गया है। हालांकि दोनों डेटिंग रूमर्स खारिज करते हैं। इस बीच महवश ने चीटिंग को लेकर एक वीडियो डाला था जिसके बाद वह ट्रॉलर्स के निशाने पर आ गईं। महवश फेमस इंफ्लुएंसर हैं जो अक्सर किसी ना किसी टॉपिक पर वीडियो शेयर करती हैं। अब वह लोगों को ‘चीट कर रहे पार्टनर को छोड़ने’ की सलाह देती नजर आ रही हैं।

हालांकि लोगों ने उन पर ही पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने भी किसी का ‘पति चुराया’ है। वीडियो में महवश कहती हैं कि “अगर आपका बॉयफ्रेंड किसी और से बात कर रहा है, चैट डिलीट कर रहा है, किसी को घूर रहा है तो ये सब चीटिंग में आता है।” उन्होंने कैप्शन में लिखा, “रिलेशनशिप में रहके ये सब करना…चीटिंग। ऐसे लोग खुद ही अपना करमा होते हैं, छोड़ दें उसे। खुद ही डिप्रेशन में मरेंगे ऐसे लोग। अगर आप भी इससे जूझ रहे हैं तो उस इंसान के लिए बुरा मानिए क्योंकि उसे पता नहीं है कि प्यार रोज-रोज नहीं होता। वो अगली वाली को भी चीट करेंगे और करते रहेंगे।

भगवान जब आपको उसके रेड फ्लैग दिखा देंगे…और नहीं। माफी क्या होता है, कभी माफ नहीं करना वरना दोबारा कुचले जाओगे। मैं अपने पिछले रिलेशनशिप में 3 बार माफ करके देख चुकी हूं। किसी को दो बार खुद को बेइज्जत मत करने दो। उनसे बेहतर बहुत मिलेंगे। तरस खाओ उन पर, वो बीमार हैं। पर तुम नहीं हो।” यह सीख महवश पर भारी पड़ गई। लोगों का कहना है कि महवश तभी चहल के साथ रिलेशनशिप में आ गई थीं जब वो धनश्री के साथ शादीशुदा थे। एक ने कमेंट किया, “किसी का पति चुराना? चीटिंग?” अब महवश ने लिखा, “मैंने चुराया नहीं है तो मुझे कैसे पता होगा। लेकिन हां सही कहा, किसी का पति चुराना भी चीटिंग है। इन लोगों ने ही तो मुझे देखा है चुराते, कुछ भी बातें बनाते हैं लोग, बस व्यूज आने चाहिए।”

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी