न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'बस करो, बहुत मारा...', लोकसभा में पीएम मोदी ने सुनाया पाकिस्तान के गिड़गिड़ाने का किस्सा

लोकसभा में PM मोदी ने बताया कि 9 मई की रात अमेरिका से पाक हमले की चेतावनी मिली थी। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर से दिया करारा जवाब, पाकिस्तान घुटनों पर आ गया। पीएम ने कहा- हमला जनता पर नहीं, आतंकवाद पर था।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 29 Jul 2025 8:07:41

'बस करो, बहुत मारा...', लोकसभा में पीएम मोदी ने सुनाया पाकिस्तान के गिड़गिड़ाने का किस्सा

संसद के भीतर जब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और पहलगाम हमले पर गंभीर बहस छिड़ी थी, तो विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार से तीखे सवाल किए। मुख्य मुद्दा यह था कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम की घोषणा आखिर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों की थी? इन आरोपों और सवालों का करारा जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में अपने संबोधन के दौरान दिया और पाकिस्तान की खस्ताहाल स्थिति का खुलासा किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि 9 और 10 मई को भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की हालत इतनी खराब हो गई थी कि वह युद्ध की स्थिति से पीछे हटने की विनती करने लगा। उन्होंने बताया, "हमने ऐसी जोरदार प्रतिक्रिया दी कि पाकिस्तान झुक गया। वह हमारे डीजीएमओ को लगातार संपर्क कर रहा था और बिनती कर रहा था — ‘बस करो, बहुत मारा। अब ज्यादा मार झेलने की ताकत नहीं है। प्लीज हमला रोक दो।’"

मोदी ने दोहराया कि भारत की कार्रवाई का मकसद केवल आतंकवाद के खिलाफ था, न कि पाकिस्तान की आम जनता के खिलाफ। उन्होंने कहा, "हमने सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया, जब पाकिस्तान ने घुटनों पर आकर विनती की, तब हमने ऑपरेशन को स्थगित किया — लेकिन यह याद रखा जाए कि ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ है, वह रुका है। यदि आवश्यकता पड़ी, तो दोबारा उसी तरह जवाब दिया जाएगा।”

अमेरिका से आई चेतावनी, मोदी का सख्त संदेश

प्रधानमंत्री ने उस महत्वपूर्ण फोन कॉल का भी जिक्र किया जो अमेरिका की ओर से आया था। उन्होंने कहा, "9 मई की रात अमेरिका के उपराष्ट्रपति का फोन आया। वह लंबे समय से संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन मैं उस समय सैन्य अधिकारियों के साथ अहम बैठक में था। बाद में मैंने कॉल बैक किया।"

उन्होंने बताया, "फोन पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने चेताया कि पाकिस्तान किसी बड़े हमले की योजना बना रहा है। मैंने स्पष्ट कहा — अगर पाकिस्तान ने ऐसी कोई हिमाकत की, तो इसकी कीमत उसे भारी चुकानी पड़ेगी। भारत गोली का जवाब गोले से देने को तैयार है।"

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत ने सिर्फ चेतावनी नहीं दी, बल्कि 10 मई की सुबह पाकिस्तान की सैन्य क्षमता को करारा झटका दिया। "हमने उन्हें दिखा दिया कि भारत अब चुप नहीं बैठेगा। हमने साफ संदेश दिया — हम लड़ाई नहीं चाहते, लेकिन अगर ललकारा गया तो जवाब भी ज़बरदस्त होगा।"

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म