न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धनतेरस से पहले सोने के भावों में आई गिरावट, 700 रुपये टूटी चाँदी

सोना आज 60,000 से नीचे 59,903 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला है। इसके बाद सोने की कीमत में और कमी देखी गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 09 Nov 2023 3:02:28

धनतेरस से पहले सोने के भावों में आई गिरावट, 700 रुपये टूटी चाँदी

नई दिल्ली। त्योंहारी सीजन चल रहा है। आने वाले दिनों में शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे समय में सोने-चाँदी की बहुत माँग रहती है। माँग के अनुरूप से इनके बाजार भाव तय होता है। ज्यादातर कीमतों में वृद्धि होती है लेकिन इस बार सोने चांदी के दामों में कमी हुई है। गुरुवार यानी 9 नवंबर 2023 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना और चांदी दोनों में गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे में लोगों को त्योहारी सीजन में सस्ते सोने की सौगात मिली है। सोना आज 60,000 से नीचे 59,903 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला है। इसके बाद सोने की कीमत में और कमी देखी गई है। सुबह 11 बजे तक यह कल के मुकाबले 129 रुपये यानी 0.21 फीसदी सस्ता होकर 59,880 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक आ गया है। कल वायदा बाजार में सोना 60,009 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी भी हुई 700 रुपये तक सस्ती

सोने के अलावा चांदी की कीमत में आज गिरावट देखी जा रही है। धनतेरस से ठीक पहले चांदी कल के मुकाबले 1 फीसदी यानी 709 रुपये तक सस्ती होकर 70,341 रुपये प्रति किलोग्राम के रेट तक आ गई है। शुरुआती दौर में चांदी 70,450 रुपये पर खुली थी। इसके बाद से इसकी कीमत में लगातार गिरावट देखी जा रही है। गुरुवार को वायदा बाजार में 71,050 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

प्रमुख शहरों में धनतेरस से ठीक पहले गोल्ड-सिल्वर के दाम

जयपुर- 24 कैरेट गोल्ड 60,910 रुपये प्रति 10 ग्राम, सिल्वर 73,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।

दिल्ली- 24 कैरेट गोल्ड 60,910 रुपये प्रति 10 ग्राम, सिल्वर 73,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।

कोलकाता- 24 कैरेट गोल्ड 61,250 रुपये प्रति 10 ग्राम, सिल्वर 73,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।

मुंबई- 24 कैरेट गोल्ड 60,760 रुपये प्रति 10 ग्राम, सिल्वर 73,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।

चेन्नई- 24 कैरेट गोल्ड 61,250 रुपये प्रति 10 ग्राम, सिल्वर 76,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।

पुणे- 24 कैरेट गोल्ड 60,760 रुपये प्रति 10 ग्राम, सिल्वर 73,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।

लखनऊ- 24 कैरेट गोल्ड 60,910 रुपये प्रति 10 ग्राम, सिल्वर 73,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।

पटना- 24 कैरेट गोल्ड 60,810 रुपये प्रति 10 ग्राम, सिल्वर 73,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।

गाजियाबाद- 24 कैरेट गोल्ड 60,910 रुपये प्रति 10 ग्राम, सिल्वर 73,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।

नोएडा- 24 कैरेट गोल्ड 60,910 रुपये प्रति 10 ग्राम, सिल्वर 73,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सस्ता हुआ सोना

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना आज गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। मेटल रिपोर्ट के अनुसार सोना आज 0.1 फीसदी की कमी के साथ 1,948.39 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बना हुआ है। वहीं अमेरिका में भी सोने की कीमतों में 0.2 फीसदी की गिरावट आई है और यह 1,953.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। सोने के अलावा चांदी की बात करें तो इसमें भी आज कमी देखी जा रही है। इंटरनेशनल मार्केट में चांदी 0.5 फीसदी गिरकर 22.41 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स