न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दूसरे दिन भी सोने की कीमतों में तेजी जारी, चाँदी के भावों में आई गिरावट, जानिये क्या रहे आज के भाव

सोने की कीमत में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेजी जारी रही। सोने का भाव और 250 रुपये बढ़कर 89,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 25 Feb 2025 9:37:55

दूसरे दिन भी सोने की कीमतों में तेजी जारी, चाँदी के भावों में आई गिरावट, जानिये क्या रहे आज के भाव

सोने की कीमत में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेजी जारी रही। सोने का भाव और 250 रुपये बढ़कर 89,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 250 रुपये बढ़कर 88,950 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि पिछले दिन यह 88,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 20 फरवरी को 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश: 89,450 रुपये और 89,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। पीटीआई की खबर के मुताबिक, हालांकि, चांदी की कीमत 500 रुपये की गिरावट के साथ 1 लाख रुपये के स्तर से नीचे 99,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

खबर के मुताबिक, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर वायदा कारोबार में अप्रैल डिलीवरी के सोने के अनुबंध 275 रुपये बढ़कर 86,459 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए। एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च एनालिस्ट - कमोडिटी एंड करेंसी, जतिन त्रिवेदी ने कहा कि रुपये के 87.10 से नीचे कमजोर होने के चलते एमसीएक्स में सोने का कारोबार पॉजिटिव रहा। इस बीच, कॉमेक्स सोना 2,930 और 2,955 डॉलर के बीच सीमित दायरे में रहा। दूसरी तरफ, कमोडिटी एक्सचेंज में मार्च डिलीवरी के लिए चांदी वायदा 241 रुपये बढ़कर 95,330 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

विशेषज्ञों का कहना है कि औद्योगिक धातुओं में कमजोरी और डॉलर इंडेक्स में तेजी के चलते चांदी की कीमतों में गिरावट आई। ट्रम्प के टैरिफ का भय और औद्योगिक धातुओं पर दबाव के चलते वैश्विक इक्विटी बाजार भी संघर्ष कर रहे हैं। हालांकि अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में उलटफेर से निचले स्तरों पर चांदी की कीमतों को समर्थन मिल सकता है। मंगलवार को अमेरिकी व्यापार शुल्कों पर अनिश्चितता के बीच आयातकों की महीने के आखिर में डॉलर की मांग के चलते रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 51 पैसे की तेज गिरावट के साथ 87.23 (अनंतिम) पर बंद हुआ।

विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि व्यापारी मंगलवार को जारी होने वाले सीबी कंज्यूमर कॉन्फिडेंस इंडेक्स और रिचमंड मैन्युफैक्चरिंग इंडेक्स सहित मैक्रो डेटा का इंतजार करेंगे, साथ ही यूएस फेडरल रिजर्व के कुछ सदस्यों के भाषण भी होंगे जो बुलियन की कीमतों के लिए दिशा प्रदान करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब