न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गोगामेड़ी हत्याकांड: पूछताछ में शूटरों ने बताया क्यों मारी अपने साथी को गोली

दोनों शूटरों ने बताया कि उस वक्त कुछ ऐसे हालात बन गए कि नवीन शेखावत को गोली मारनी पड़ी। शूटरों ने कहा कि आप सीसीटीवी में देख सकते हैं कि जब फायरिंग चल रही थी, उस दौरान नवीन हमें रोकने की कोशिश करता है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 10 Dec 2023 8:58:26

गोगामेड़ी हत्याकांड: पूछताछ में शूटरों ने बताया क्यों मारी अपने साथी को गोली

नई दिल्ली। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। रविवार सुबह चंडीगढ़ से दो शूटरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस बीच दोनों ने बड़ा खुलासा किया है। दरअसल दोनों शूटरों ने अपने ही साथी नवीन शेखावत को गोली मार दी थी।

शूटरों ने अपने साथी को क्यों मारी गोली?

दोनों शूटरों ने पुलिस को बताया कि नवीन शेखावत भी हत्या की साजिश में शामिल था। ज्ञातव्य है कि नवीन शेखावत को उसके साथियों ने ही वारदात के दौरान गोली मार दी थी, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। बदमाशों ने पुलिस को बताया कि जब वह सुखदेव गोगामेड़ी पर फायरिंग कर रहे थे, इस दौरान नवीन डर के कारण उन्हें रोकने की कोशिश कर रहा था।

दोनों शूटरों ने बताया कि उस वक्त कुछ ऐसे हालात बन गए कि नवीन शेखावत को गोली मारनी पड़ी। शूटरों ने कहा कि आप सीसीटीवी में देख सकते हैं कि जब फायरिंग चल रही थी, उस दौरान नवीन हमें रोकने की कोशिश करता है।

दोनों शूटरों को चंडीगढ़ से किया गया गिरफ्तार

हत्याकांड से जुड़े दो आरोपियों को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजस्थान पुलिस के साथ एक जॉइंट ऑपरेशन में चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। रोहित राठौड़ और नितिन फौजी नाम के दो लोगों ने सुखदेव की गोली मारकर हत्या की थी। अब पुलिस ने दोनों को तुरंत गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी नवीन शेखावत नाम के व्यक्ति के माध्यम से उनके घर पहुंचे थे। हमलावरों ने भागने से पहले नवीन शेखावत को भी गोलियों से भून दिया था।

क्राइम ब्रांच की नई दिल्ली रेंज को सूचना मिली कि दोनों आरोपी चंडीगढ़ में छिपे हुए हैं। इसके बाद दिल्ली पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें तुरंत छापेमारी के लिए निकलने के लिए कहा। उन्होंने चंडीगढ़ के सेक्टर 22 में छापेमारी की, जहां से दो शूटरों (रोहित और नितिन) और उधम नामक के उनके एक सहयोगी को पकड़ लिया गया। दिल्ली पुलिस द्वारा दोनों से पूछताछ के बाद उन्हें राजस्थान पुलिस को सौंप दिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

लोहागढ़ फोर्ट हत्याकांड: कैसे रची गई केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश? जानिए पूरे मामले की क्रमवार कहानी

मकान से लेकर मुफ्त इलाज तक, दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान; एक दिन में लिए गए दो फैसलों से लाखों परिवारों को राहत

फ्लाईओवर पर आधी रात को मनाया पत्नी का जन्मदिन, सड़क पर बिछाया रेड कार्पेट; वायरल वीडियो के बाद पति समेत 14 लोग पुलिस के शिकंजे में

पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार

दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान

महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी

बंगाल में सड़कों के नाम बदलने की तैयारी, सीएम शुभेंदु बोले- मुगल-पठान नामों वाली सड़कें नहीं रहेंगी

'सरेंडर के बाद भी बेटे को गोली मारी गई', भरत तिवारी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, प्राइवेट पार्ट तक नहीं छोड़ा

रिटायरमेंट से महज 6 दिन पहले रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर, छापेमारी में 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद

क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा

पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर

राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में

एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ

ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन