न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हीरो मोटोकॉर्प के सीईओ के खिलाफ FIR, खबर से हीरो का शेयर 2.5 फीसदी गिरा

एफआईआर की खबर सामने आने के बाद सोमवार को बीएसई पर हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 2.5 फीसदी की गिरावट के साथ 2,960 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसमें 3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 09 Oct 2023 5:48:51

हीरो मोटोकॉर्प के सीईओ के खिलाफ FIR, खबर से हीरो का शेयर 2.5 फीसदी गिरा

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ पवन कांत मुंजाल और 3 अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जालसाजी के आरोप में यह केस दर्ज किया गया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद सोमवार (9 अक्टूबर) के कारोबार में कंपनी के शेयरों में 2.5 फीसदी की गिरावट आई।

एफआईआर की खबर सामने आने के बाद सोमवार को बीएसई पर हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 2.5 फीसदी की गिरावट के साथ 2,960 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसमें 3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी।

2010 से पहले के एक पुराने मामले से संबंधित है FIR

भारत के सबसे बड़े दोपहिया वाहन निर्माता हीरो ने CNBC-TV18 को बताया कि एफआईआर 2010 से पहले के एक पुराने मामले से संबंधित है। कंपनी ने कहा, “इस मामले का चल रही किसी भी जांच और टैक्स जांच से कोई लेना-देना नहीं है।”

दोपहिया वाहन निर्माता ने एक बयान में कहा, “यह साल 2009-10 से ब्रेन्स लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड (प्रमोटर – रूप दर्शन पांडे) से संबंधित एक पुराना मामला है। शिकायतकर्ता ने शिकायत में कंपनी के अधिकारियों का उल्लेख किया है। हालांकि, एफआईआर में किसी भी अधिकारी का नाम नहीं है।”

बयान में कहा गया है, “2013 में हीरो मोटोकॉर्प ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी और मामला अदालत में चल रहा है।”

इजराइल-हमास जंग से शेयर बाजार के निवेशकों को भारी घाटा

ज्ञातव्य है कि बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 9 अक्टूबर को घटकर 315.94 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी 6 अक्टूबर को 319.86 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 3.92 लाख करोड़ रुपये घटा है। आसान भाषा में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 3.92 लाख करोड़ रुपये घट गई।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार

भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये

क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण

400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई

कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल

अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में

केतन हत्याकांड पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ सच बोल देतीं तो एक जिंदगी बच सकती थी

ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार

मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन

Realme P4R पर मिला बड़ा प्राइस ड्रॉप, दमदार 8000mAh बैटरी वाला फोन हुआ किफायती

अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका

राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में

एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ

ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन