न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिजनौर के 100 गांवों में गुलदार का खौफ, बचाव के लिए किसानों का अनोखा उपाय

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में गुलदारों के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए किसानों और मजदूरों ने अनोखा तरीका अपनाया है।

Posts by : Varsha Singh | Updated on: Tue, 04 Mar 2025 3:56:06

बिजनौर के 100 गांवों में गुलदार का खौफ, बचाव के लिए किसानों का अनोखा उपाय

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में गुलदारों के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए किसानों और मजदूरों ने अनोखा तरीका अपनाया है। वे अपने सिर के पीछे मास्क पहनकर खेतों में काम कर रहे हैं। वन विभाग के प्रभागीय वन अधिकारी (DFO) के अनुसार, गुलदार आमतौर पर घात लगाकर पीछे से हमला करता है, लेकिन जब उसे इंसान के पीछे भी चेहरा दिखाई देता है, तो वह भ्रमित हो जाता है और हमला करने से बचता है। इसी वजह से यह अनोखा तरीका अपनाया गया है।

10,000 मास्क किए गए वितरित

गुलदारों की बढ़ती संख्या और ग्रामीणों पर हो रहे हमलों के मद्देनजर वन विभाग ने मास्क कांसेप्ट लागू किया है। अब तक बिजनौर वन विभाग द्वारा 10,000 से अधिक मास्क बांटे जा चुके हैं। बिजनौर जिले में गन्ने के खेतों में गुलदारों की मौजूदगी के कारण पिछले तीन सालों में 30 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

500-600 गुलदारों की मौजूदगी

वन विभाग ने 100 से अधिक पिंजरे लगाकर 112 गुलदारों को पकड़कर जंगल और चिड़ियाघरों में छोड़ा है, जबकि 30 से ज्यादा गुलदार के शावकों को खेतों से बरामद किया गया है। आंकड़ों के अनुसार, 500 से 600 गुलदार बिजनौर जिले के गन्ने के खेतों में रह रहे हैं। इसी वजह से जिले के 100 गांवों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है, जहां गुलदारों का खतरा सबसे ज्यादा है।

गुलदारों से सुरक्षा के लिए 100 वॉलंटियरों की टीमें कर रही गश्त

बिजनौर में गुलदारों के बढ़ते खतरे को देखते हुए वन विभाग की टीमें गांव-गांव जागरूकता अभियान चला रही हैं। गाड़ियों में लाउडस्पीकर लगाकर ग्रामीणों को गुलदारों से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। इसके अलावा, थर्मल ड्रोन की मदद से गुलदारों की ट्रेसिंग भी की जा रही है।

संवेदनशील गांवों में कड़ी निगरानी

बिजनौर के 100 गांवों को संवेदनशील घोषित करके तीन सेक्टरों में बांटा गया है। बिजनौर के प्रभागीय वन अधिकारी (DFO) ज्ञान सिंह के अनुसार, वन कर्मियों और 100 वॉलंटियरों की 20 टीमें दिन-रात गश्त कर रही हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। बिजनौर तीन तरफ से घने जंगलों और नेशनल पार्कों से घिरा हुआ है। एक तरफ राजा जी नेशनल पार्क, दूसरी तरफ जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क और अमानगढ़ टाइगर रिजर्व स्थित हैं। इसके अलावा, हस्तिनापुर वाइल्डलाइफ सेंचुरी भी बिजनौर के पास ही है।

इन्हीं जंगलों से गुलदार गन्ने के खेतों की ओर आकर बस जाते हैं, जिससे उनकी संख्या तेजी से बढ़ रही है। इस खतरे को कम करने के लिए वन विभाग ने एडवाइजरी जारी की है और किसी भी घटना की सूचना पर क्विक रिस्पॉन्स टीम तुरंत सहायता के लिए रवाना हो जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट में PM मोदी के 10 प्रस्ताव, UNSC सुधार से लेकर ग्लोबल साउथ की भूमिका बढ़ाने पर दिया जोर
BRICS समिट में PM मोदी के 10 प्रस्ताव, UNSC सुधार से लेकर ग्लोबल साउथ की भूमिका बढ़ाने पर दिया जोर
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
RJD में प्रत्याशी चयन को लेकर रोहिणी आचार्य की नाराजगी, पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र पर उठाया सवाल
RJD में प्रत्याशी चयन को लेकर रोहिणी आचार्य की नाराजगी, पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र पर उठाया सवाल
गणेश उत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाई कोर्ट की फटकार, पुणे प्रशासन ने घटाकर 2 दिन किया
गणेश उत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाई कोर्ट की फटकार, पुणे प्रशासन ने घटाकर 2 दिन किया
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, 36वें दिन भी कमाई में दिखा दम
'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, 36वें दिन भी कमाई में दिखा दम