न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मिडिल ईस्ट में हालात बिगड़े... इंडिगो-एयर इंडिया से लेकर अकासा तक ने उड़ानों पर लगाया ब्रेक

ईरान-इजराइल युद्ध के चलते खाड़ी क्षेत्र में तनाव गहराने लगा है। इंडिगो, एयर इंडिया, अकासा एयर सहित कई भारतीय एयरलाइंस ने दोहा, कुवैत और अबू धाबी समेत कई शहरों के लिए उड़ानें रद्द या स्थगित कर दी हैं। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यह बड़ा कदम उठाया गया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 24 Jun 2025 8:40:53

मिडिल ईस्ट में हालात बिगड़े... इंडिगो-एयर इंडिया से लेकर अकासा तक ने उड़ानों पर लगाया ब्रेक

ईरान और इजराइल के बीच जारी तनाव ने अब अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाओं को भी बुरी तरह प्रभावित करना शुरू कर दिया है। न्यूक्लियर साइट पर हमले के बाद, ईरान ने अमेरिका के खिलाफ एक बड़ा जवाबी कदम उठाते हुए ऑपरेशन 'बशरत अल फतह' शुरू कर दिया है। इस सैन्य कार्रवाई के तहत ईरानी सेना ने कतर में स्थित अमेरिकी एयरबेस पर मिसाइल हमला किया, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चश्मदीदों के मुताबिक, कई इलाकों में धमाकों की तेज़ आवाजें सुनी गईं और राजधानी दोहा में भी हमलों की खबरों ने लोगों में खौफ फैला दिया।

हालात की गंभीरता को देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आधिकारिक रूप से ईरान-इजराइल युद्ध की घोषणा कर दी है। इस बढ़ते तनाव और खाड़ी क्षेत्र के कई हिस्सों में हवाई क्षेत्र के आंशिक या पूर्ण बंद होने की स्थिति के चलते, भारत की कई प्रमुख एयरलाइनों ने तत्काल प्रभाव से अपनी उड़ानों को रद्द या डायवर्ट कर दिया है।

इंडिगो ने सस्पेंड की खाड़ी देशों की उड़ानें, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

इंडिगो एयरलाइंस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि मिडिल ईस्ट में तेजी से बदलते हालातों को देखते हुए दुबई, दोहा, बहरीन, दम्मम, अबू धाबी, कुवैत, मदीना, फुजैरा, जेद्दा, मस्कट, शारजाह, रियाद, रास अल-खैमाह और त्बिलिसी के लिए उसकी उड़ानों को कम से कम आज सुबह 10 बजे तक सस्पेंड कर दिया गया है। यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा और बदलते अंतरराष्ट्रीय हालातों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

अकासा एयर और एयर इंडिया की एडवाइजरी से बढ़ी चिंता

वहीं, तेज़ी से उभरती एयरलाइन अकासा एयर ने 23 और 24 जून को दोहा, कुवैत और अबू धाबी से आने-जाने वाली अपनी सभी फ्लाइट्स को रद्द कर दिया है। एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, "हम मिडिल ईस्ट के कुछ हिस्सों में हवाई क्षेत्र बंद होने की स्थिति पर लगातार नज़र रख रहे हैं। यात्रियों की सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय एविएशन गाइडलाइन्स का पालन हमारी प्राथमिकता है।" उन्होंने यह भी कहा कि यह निर्णय अस्थायी है और स्थिति की समीक्षा के आधार पर उड़ानों के संचालन पर दोबारा विचार किया जाएगा।

एयर इंडिया ने पूरी तरह से बंद किए कई रूट्स

सरकारी एयरलाइन एयर इंडिया ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए मिडिल ईस्ट, उत्तरी अमेरिका और यूरोप के पूर्वी तट से आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानों को अगले आदेश तक पूरी तरह से रद्द कर दिया है। एयर इंडिया के मुताबिक, जो उड़ानें पहले से हवा में थीं, उन्हें या तो मूल स्थानों की ओर वापस भेजा जा रहा है या वैकल्पिक मार्ग अपनाते हुए भारत की ओर डायवर्ट किया जा रहा है। एयरलाइन ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि "यात्रियों और क्रू की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।"

एयर इंडिया एक्सप्रेस और स्पाइसजेट भी पीछे नहीं

न केवल बड़ी एयरलाइंस, बल्कि लो-कॉस्ट कैरियर्स एयर इंडिया एक्सप्रेस और स्पाइसजेट ने भी खाड़ी क्षेत्र में बिगड़ते हालात को लेकर अपनी उड़ानों पर रोक लगा दी है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने ट्वीट कर बताया कि हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण मिडिल ईस्ट के लिए उड़ान संचालन को फिलहाल अस्थायी रूप से सस्पेंड किया गया है। उधर, स्पाइसजेट ने एक एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि खाड़ी क्षेत्र की स्थिति के कारण उनकी कई उड़ानों में विलंब या रद्दीकरण संभव है, और यात्रियों को समय-समय पर अपडेट दिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल