न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एयर इंडिया बोइंग विमानों पर रोक की मांग, अहमदाबाद हादसे के बाद सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है, जिसमें एयर इंडिया के बोइंग विमानों की सेवाएं सुरक्षा ऑडिट तक निलंबित करने की मांग की गई है। याचिका में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 24 Jun 2025 8:31:58

एयर इंडिया बोइंग विमानों पर रोक की मांग, अहमदाबाद हादसे के बाद सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल

अहमदाबाद में हुए दर्दनाक विमान हादसे के बाद अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया है। हादसे के बाद देशभर में चिंता का माहौल है और इसी के चलते एक जनहित याचिका दाखिल की गई है। इस याचिका में सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई गई है कि जब तक सुरक्षा ऑडिट पूरा नहीं हो जाता, तब तक एयर इंडिया के बोइंग विमानों की सेवा को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया जाए।

इस जनहित याचिका को सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील अजय बंसल ने दायर किया है। याचिका में कहा गया है कि हाल ही में हुई इस भयावह दुर्घटना और विमानों के रखरखाव में कथित लापरवाही को देखते हुए अदालत को हस्तक्षेप करना चाहिए। याचिकाकर्ता ने केंद्र सरकार, DGCA, एयर इंडिया और नागरिक विमानन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) को इस याचिका में प्रतिवादी बनाया है।

याचिका में रखी गई अहम दलीलें और चिंताएं

रिट याचिका में इस बात पर बल दिया गया है कि भारत में संचालित एयर इंडिया और अन्य कमर्शियल एयरलाइनों के विमानों का विस्तृत सुरक्षा ऑडिट करवाना बेहद जरूरी है। इसमें पूछा गया है कि क्या प्रतिवादी संस्थाएं भारतीय नागरिकों के जीवन और मौलिक अधिकारों की रक्षा करने के लिए संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत दी गई जिम्मेदारियों का पालन कर रही हैं?

सवाल यह भी उठाया गया है कि क्या वर्तमान हालात में त्वरित और दीर्घकालिक दोनों स्तरों पर आवश्यक सुरक्षा उपाय लागू नहीं किए जाने चाहिए? क्या यह जरूरी नहीं हो जाता कि एयरलाइनों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे विमानों की वैज्ञानिक और तकनीकी जांच की जाए ताकि यात्रियों का विश्वास बहाल किया जा सके?

वकील अजय बंसल की आपबीती बनी याचिका का आधार

गौरतलब है कि याचिकाकर्ता अजय बंसल खुद भी हाल ही में एक ऐसी ही फ्लाइट में सफर कर चुके हैं। उन्होंने 20 मई 2025 को दिल्ली से शिकागो जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में कई तकनीकी खामियां देखी थीं, जिसने उन्हें यह याचिका दाखिल करने के लिए प्रेरित किया।

अहमदाबाद विमान हादसा: एक भयावह त्रासदी

इस पूरे घटनाक्रम की पृष्ठभूमि में अहमदाबाद विमान हादसा है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस हादसे में कुल 270 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 यात्री और 30 क्रू सदस्य शामिल थे। दुर्भाग्यवश 241 लोगों की जान चली गई और केवल एक व्यक्ति जीवित बच सका, जो सीट नंबर 11A पर बैठा था।

यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और टेकऑफ के चंद सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। क्रैश के तुरंत बाद विमान में भयानक आग लग गई थी, जिससे मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल