न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बांग्लादेश की वर्तमान परिस्थितयों में भी भारत के लिए बन रहे हैं अवसर, गारमेंट इंडस्ट्री को होगा फायदा

रेटिंग एजेंसी केयरएज के हवाले से कहा गया है- बांग्लादेश में जारी अस्थिरता भारतीय गारमेंट इंडस्ट्री के लिए नए अवसर बना सकती है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 09 Aug 2024 2:42:34

बांग्लादेश की वर्तमान परिस्थितयों में भी भारत के लिए बन रहे हैं अवसर, गारमेंट इंडस्ट्री को होगा फायदा

नई दिल्ली। पड़ोसी देश बांग्लादेश पिछले कुछ दिनों से अभूतपूर्व संकटों से गुजर रहा है। छात्रों के विरोध से शुरू हुआ आंदोलन देश में तख्तापलट का कारण बन चुका है। इसके चलते बांग्लादेश में न सिर्फ राजनीतिक स्तर पर उठापटक है, बल्कि सामाजिक अस्थिरता का दौर दिख रहा है, जिसके चलते अंतत: बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। पड़ोसी देश में बनी इस अराजक स्थिति से भारत को भी कई नुकसान हो सकते हैं, लेकिन रेटिंग एजेंसी केयरएज की मानें तो भारत के लिए बांग्लादेश की इस आपदा में कुछ अवसर भी बन रहे हैं।

एएनआई की एक रिपोर्ट में रेटिंग एजेंसी केयरएज के हवाले से कहा गया है- बांग्लादेश में जारी अस्थिरता भारतीय गारमेंट इंडस्ट्री के लिए नए अवसर बना सकती है। भारत के गारमेंट मेकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं और वैश्विक बाजार में अपनी उपस्थिति का दायरा बढ़ा सकते हैं। यह भारत के लिए निर्यात को बढ़ाने वाला और स्थानीय स्तर पर रोजगारों के बड़े पैमाने पर सृजन करने का कारण भी बन सकता है।

बांग्लादेश वर्तमान में गारमेंट इंडस्ट्री के वैश्विक बाजार का बड़ा भागीदार है। रेडिमेड गारमेंट का निर्यात करने के मामले में बांग्लादेश अभी सिर्फ चीन से पीछे है। चीन की मौजूदा हिस्सेदारी लगभग 30 फीसदी है, जबकि बांग्लादेश लगभग 8.5 फीसदी वैश्विक बाजार पर काबिज है। पिछले कुछ सालों में रेडिमेड समेत पूरी गारमेंट इंडस्ट्री में बांग्लादेश ने शानदार तरक्की की है। इससे बांग्लादेश का निर्यात बेहतर हुआ है, स्थानीय स्तर पर लाखों लोगों के लिए रोजगार के मौके तैयार हुए हैं और पड़ोसी देश की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है।

भारत बन सकता है वैश्विक कंपनियों का विकल्प

बांग्लादेश को स्किल्ड वर्कफोर्स और कम लेबर कॉस्ट का फायदा मिलता आया है। इसके चलते वस्त्र व परिधान सेक्टर की कई नामी वैश्विक कंपनियों और फेमस ब्रांडों ने बांग्लादेश में अपना मैन्युफैक्चरिंग का बेस बनाया है। अब जबकि देश अनिश्चितता से घिरा हुआ है, सभी वैश्विक कंपनियां विकल्पों की तलाश करने लगी हैं। ऐसे में भारत उनके लिए बेहतर विकल्प बन सकता है और भारतीय गारमेंट मेकर इस मौके का लाभ उठाकर वैश्विक बाजार में अपनी हिस्सेदारी को बढ़ा सकते हैं।

केयरएज की रिपोर्ट के अनुसार, चीन भले ही गारमेंट एक्सपोर्ट के मामले में अभी पहले स्थान पर काबिज है, लेकिन बीते कुछ सालों में वैश्विक बाजार में उसकी हिस्सेदारी तेजी से कम हुई है। जब वैश्विक कंपनियां चीन का विकल्प खोजने लगीं तो उससे बांग्लादेश और वियतनाम जैसे देशों को काफी फायदा हुआ। अब बांग्लादेश में अस्थिरता भारत के लिए मौके बना रही है। केयरएज की मानें तो बांग्लादेश संकट से भारतीय गारमेंट मेकर के सामने निकट भविष्य में 200 से 250 मिलियन डॉलर के मासिक निर्यात के अवसर बन रहे हैं, जबकि मध्यम अवधि में 300 से 350 मिलियन डॉलर हर महीने निर्यात के मौके बन सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: 17 में से 16 सीटों पर महायुती का दबदबा, नासिक में निर्दलीय उम्मीदवार ने बदले समीकरण, कांग्रेस रही खाली हाथ
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: 17 में से 16 सीटों पर महायुती का दबदबा, नासिक में निर्दलीय उम्मीदवार ने बदले समीकरण, कांग्रेस रही खाली हाथ
उद्धव ठाकरे गुट को वसई में बड़ा झटका, 50 से अधिक पदाधिकारी और कार्यकर्ता BJP में हुए शामिल
उद्धव ठाकरे गुट को वसई में बड़ा झटका, 50 से अधिक पदाधिकारी और कार्यकर्ता BJP में हुए शामिल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नया मोड़, 200 किलो चांदी की ईंटों का मुद्दा गरमाया, सिंधी समाज का आरोप- 5 साल बाद भी...
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नया मोड़, 200 किलो चांदी की ईंटों का मुद्दा गरमाया, सिंधी समाज का आरोप- 5 साल बाद भी...
स्विट्जरलैंड में अमेरिका-ईरान वार्ता का पहला चरण संपन्न, हाई-लेवल कमेटी के गठन पर बनी सहमति, अराघची ने दी पहली प्रतिक्रिया
स्विट्जरलैंड में अमेरिका-ईरान वार्ता का पहला चरण संपन्न, हाई-लेवल कमेटी के गठन पर बनी सहमति, अराघची ने दी पहली प्रतिक्रिया
FIFA World Cup 2026: स्पेन की शानदार जीत के साथ बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड, 18 वर्षीय लमीन यामाल ने मेसी को भी छोड़ा पीछे
FIFA World Cup 2026: स्पेन की शानदार जीत के साथ बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड, 18 वर्षीय लमीन यामाल ने मेसी को भी छोड़ा पीछे
शादी समारोह में हुए अपमान का लिया खौफनाक बदला, युवक की गला रेतकर हत्या; मुख्य आरोपी नासिर समेत तीन गिरफ्तार
शादी समारोह में हुए अपमान का लिया खौफनाक बदला, युवक की गला रेतकर हत्या; मुख्य आरोपी नासिर समेत तीन गिरफ्तार
कोलकाता में सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, शुभेंदु बोले- ऐतिहासिक फैसला; कांग्रेस ने उठाए सवाल
कोलकाता में सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, शुभेंदु बोले- ऐतिहासिक फैसला; कांग्रेस ने उठाए सवाल
संजय पाटील की बगावत के बाद बेटी राजूल पहुंचीं मातोश्री, कहा- मैं उद्धव ठाकरे के साथ हूं
संजय पाटील की बगावत के बाद बेटी राजूल पहुंचीं मातोश्री, कहा- मैं उद्धव ठाकरे के साथ हूं
क्या NEET-UG 2026 का पेपर फिर हुआ लीक? वायरल वीडियो पर NTA ने दी सफाई, दावों को बताया पूरी तरह फर्जी
क्या NEET-UG 2026 का पेपर फिर हुआ लीक? वायरल वीडियो पर NTA ने दी सफाई, दावों को बताया पूरी तरह फर्जी
बंगाल में मदरसों का होगा सत्यापन, नियमों में गड़बड़ी मिलने पर गिर सकती है गाज
बंगाल में मदरसों का होगा सत्यापन, नियमों में गड़बड़ी मिलने पर गिर सकती है गाज
20 हजार से कम में मिलेगा 8000mAh बैटरी वाला OnePlus फोन, लॉन्च से पहले बढ़ी चर्चा
20 हजार से कम में मिलेगा 8000mAh बैटरी वाला OnePlus फोन, लॉन्च से पहले बढ़ी चर्चा
'लव एंड वॉर' के सेट पर दर्दनाक हादसा, करंट लगने से टेक्नीशियन की मौत; परिवार को 40 लाख रुपये की सहायता देगा प्रोडक्शन हाउस
'लव एंड वॉर' के सेट पर दर्दनाक हादसा, करंट लगने से टेक्नीशियन की मौत; परिवार को 40 लाख रुपये की सहायता देगा प्रोडक्शन हाउस
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'कॉकटेल 2', पहले वीकेंड में दिखाया दम, 100 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'कॉकटेल 2', पहले वीकेंड में दिखाया दम, 100 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर
फाउंडेशन लगाने के बाद चेहरा पड़ जाता है डार्क? जानिए इसकी वजह और सही लगाने का तरीका
फाउंडेशन लगाने के बाद चेहरा पड़ जाता है डार्क? जानिए इसकी वजह और सही लगाने का तरीका