न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दूसरे राज्यों में रजिस्टर्ड Uber OLA समेत अन्य ऐप आधारित कैब की दिल्ली में एंट्री पर रोक, सिर्फ DL नम्बर को मंजूरी

सुप्रीम कोर्ट द्वारा वायु प्रदूषण को लेकर दिए गए सख्त निर्देशों के बाद दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए दिल्ली सरकार ने दूसरे राज्यों में रजिस्टर्ड Uber OLA समेत अन्य ऐप आधारित कैब की दिल्ली में एंट्री पर रोक लगा दी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 08 Nov 2023 4:11:26

दूसरे राज्यों में रजिस्टर्ड Uber OLA समेत अन्य ऐप आधारित कैब की दिल्ली में एंट्री पर रोक, सिर्फ DL नम्बर को मंजूरी

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट द्वारा वायु प्रदूषण को लेकर दिए गए सख्त निर्देशों के बाद दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए दिल्ली सरकार ने दूसरे राज्यों में रजिस्टर्ड Uber OLA समेत अन्य ऐप आधारित कैब की दिल्ली में एंट्री पर रोक लगा दी है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज यह घोषणा की।

गौरतलब है कि देश की राजधानी दिल्ली में दिवाली से पहले जहरीली हवा में सांस लेना मुश्किल हो गया है। दिल्ली में कई इलाकों में AQI 450 पार पहुंच गया है। लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी दिल्ली सहित आसपास के राज्यों को भी फटकार लगाई है। प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए दिल्ली की केजरीवाल सरकार रोज नए-नए फैसले ले रही है।

दिल्ली सरकार ने जताया सुप्रीम कोर्ट का आभार

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि मैं सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करना चाहता हूं कि उन्होंने दिल्ली के अंदर कनॉट प्लेस पर लगाए गए स्मॉग टॉवर को फिर से शुरू करने का निर्देश दिया, जिसे DPPC अध्यक्ष द्वारा बंद कर दिया गया था। साथ ही साथ DPPC अध्यक्ष द्वारा रियल टाइम सोर्स सपोर्टमेंट अध्ययन को ठप्प कर दिया गया था उसे भी फिर से शुरू करने का आदेश दिया गया है, जिसके लिए दिल्ली सरकार सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करती है।

अब दिल्ली में सिर्फ DL नम्बर वाली कैब

दिल्ली सरकार ने बुधवार को बड़ा फैसला लेते हुए दूसरे राज्यों में रजिस्टर्ड उबर, ओला समेत अन्य ऐप आधारित कैब की दिल्ली में प्रवेश पर रोक लगा दी है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय के इस ऐलान के बाद अब दिल्ली में रजिस्ट्रेशन वाली यानी सिर्फ DL नंबर वाली ऐप आधारित कैब ही चलेंगी। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर ऐप आधारित दिल्ली से बाहर की रजिस्ट्रेशन वाली गाड़ियों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया गया।

स्कूलों में सर्दी की छुट्टियों का ऐलान

दिल्ली सरकार ने विंटर वेकेशन का भी ऐलान कर दिया है। अब सभी स्कूलों में 09 नवंबर से 18 नवंबर तक सर्दी की छुट्टियों का ऐलान किया गया है। इससे पहले वायु प्रदूषण के चलते दिल्ली सरकार ने स्कूलों में 10 नवंबर तक फिजिकल क्लासेस बंद कर दिया था और ऑनलाइन क्लासेस पर शिफ्ट किया था। अब राष्ट्रीय राजधानी में 18 नवंबर तक स्कूल बंद रहेंगे।

गोपाल राय ने पड़ोसी राज्यों पर साधा निशाना

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में हम GRAP के सभी नियमों को सख्ती के साथ लागू कर रहे हैं लेकिन हमारे चारों तरफ के राज्यों की सरकारें उदासीनता और निष्क्रियता के साथ हाथ पर हाथ रखे बैठी हैं। मुझे लगता है सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद इनकी संयुक्त बैठकें होंगी और सभी राज्यों में कार्यान्वयन पर ध्यान दिया जाएगा। दिवाली के लिए दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध लगाया गया। पिछले एक महीने से मैं निरंतर इस बात पर जोर दे रहा हूं कि हमारे चारों ओर जो राज्य हैं वहां पटाखों पर प्रतिबंध लगाया जाए लेकिन न कोई सुनने को तैयार है न कोई बोलने को तैयार है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ट्रंप का दावा: ईरान ने लगाई युद्धविराम की गुहार, ईरानी अधिकारी ने किया खारिज
ट्रंप का दावा: ईरान ने लगाई युद्धविराम की गुहार, ईरानी अधिकारी ने किया खारिज
‘राजकुमार’ की हार का शतक करीब… असम में राहुल गांधी पर PM मोदी का तीखा तंज
‘राजकुमार’ की हार का शतक करीब… असम में राहुल गांधी पर PM मोदी का तीखा तंज
‘मरना नहीं चाहते, हमें बचा लो’… होर्मुज में फंसे 20 हजार नाविक, कर रहे है बम और भूख का सामना
‘मरना नहीं चाहते, हमें बचा लो’… होर्मुज में फंसे 20 हजार नाविक, कर रहे है बम और भूख का सामना
पंजाब की सियासत में बड़ा बदलाव, दंगा पीड़ितों के ‘मसीहा’ एच.एस. फुल्का ने थामा BJP का हाथ
पंजाब की सियासत में बड़ा बदलाव, दंगा पीड़ितों के ‘मसीहा’ एच.एस. फुल्का ने थामा BJP का हाथ
महाराष्ट्र की राहुरी और बारामती सीट पर उपचुनाव, बीजेपी ने जारी किए उम्मीदवारों के नाम
महाराष्ट्र की राहुरी और बारामती सीट पर उपचुनाव, बीजेपी ने जारी किए उम्मीदवारों के नाम
7 साल बाद भारत पहुंच रहा दुनिया का सबसे सस्ता तेल, ईरान के खार्ग से वाडिनार पोर्ट पर आएगी 9.5 करोड़ लीटर की खेप
7 साल बाद भारत पहुंच रहा दुनिया का सबसे सस्ता तेल, ईरान के खार्ग से वाडिनार पोर्ट पर आएगी 9.5 करोड़ लीटर की खेप
गाजियाबाद: मुस्लिम छात्रा से शादी करने वाले हिंदू शिक्षक की ससुरालवालों ने कर दी हत्या, मां बनने वाली थी पत्नी
गाजियाबाद: मुस्लिम छात्रा से शादी करने वाले हिंदू शिक्षक की ससुरालवालों ने कर दी हत्या, मां बनने वाली थी पत्नी
साउथ में फीकी पड़ी ‘धुरंधर 2’, तमिल-तेलुगु में 1 करोड़ भी नहीं जुटा पाई
साउथ में फीकी पड़ी ‘धुरंधर 2’, तमिल-तेलुगु में 1 करोड़ भी नहीं जुटा पाई
चार टीमों ने खोला जीत का खाता, अंक तालिका में किस टीम का दबदबा
चार टीमों ने खोला जीत का खाता, अंक तालिका में किस टीम का दबदबा
एक महीने तक सुबह खाली पेट जीरे का पानी पीने के फायदे,जानें क्यों बनाएं इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा
एक महीने तक सुबह खाली पेट जीरे का पानी पीने के फायदे,जानें क्यों बनाएं इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा
‘धुरंधर 2’ का 13वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा, ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ रचा नया रिकॉर्ड
‘धुरंधर 2’ का 13वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा, ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ रचा नया रिकॉर्ड
पेट सही से साफ नहीं होता? आजमाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे और पाएँ तुरंत आराम
पेट सही से साफ नहीं होता? आजमाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे और पाएँ तुरंत आराम
खीरा कब खाएं, जानें किस समय खाने से मिलते हैं सबसे ज्यादा सेहतमंद फायदे
खीरा कब खाएं, जानें किस समय खाने से मिलते हैं सबसे ज्यादा सेहतमंद फायदे
केमिकल और डाई से बचकर बालों को नेचुरली काला करने के आसान तेल-नुस्खे
केमिकल और डाई से बचकर बालों को नेचुरली काला करने के आसान तेल-नुस्खे