न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मेनका गांधी पर एल्विश ने कसा तंज, ऐसे ही मिलता है लोकसभा का टिकट, माफी के लिए तैयार रहो

नोएडा में पुलिस ने एक ऐसी रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया है, जिसमें न केवल विदेशी लड़कियों का जमावड़ा था, बल्कि नशे के लिए जहरीले सांपों के जहर का इस्तेमाल किया जा रहा था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 03 Nov 2023 5:20:04

मेनका गांधी पर एल्विश ने कसा तंज, ऐसे ही मिलता है लोकसभा का टिकट, माफी के लिए तैयार रहो

नई दिल्ली। नोएडा में पुलिस ने एक ऐसी रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया है, जिसमें न केवल विदेशी लड़कियों का जमावड़ा था, बल्कि नशे के लिए जहरीले सांपों के जहर का इस्तेमाल किया जा रहा था। इस मामले में नोएडा पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज की है, उसमें बिगबॉस विनर और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव का भी नाम सामने आया है। इस मामले में एल्विश यादव बुरी तरह फंस चुके हैं। भाजपा सांसद मेनका गांधी ने एल्विश यादव की गिरफ्तारी की मांग की है और कहा कि यह आदमी टीआरपी बढ़ाने के लिए कुछ भी करने को तैयार है। नोएडा पुलिस ने छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एल्विश अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।

भाजपा सांसद मेनका गांधी के इस बयान पर एल्विश यादव ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। एल्विश यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किया, “ऐसे लोगों को ऐसे पोस्ट पर बैठे देखकर हैरान हूं। जिस हिसाब से इल्जाम लगाया है मैडम ने हमसे हिसाब की माफी भी तैयार रखिए।” एल्विश यादव पर मेनका गांधी ने कहा, “ये जो बंदा है इस पर हमारी नजर पहले से है। ये जो रिकॉर्ड करता है, उसमें ये सारे सांप पहनता है। इन सांपों को पहनना कानून जुर्म है और ये सांपों को बेचता भी था। ये आदमी टीआरपी बढ़ाने के लिए कुछ भी करने को तैयार था। उसकी गिरफ्तारी तुरंत होनी चाहिए।”

कहा- ऐसे लोकसभा का टिकट मिलता है

एल्विश यादव ने मेनका गांधी पर तंज भी कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, ‘इस्कॉन पर इल्जाम लगा दो, मुझ पर लगा दो, ऐसे लोकसभा का टिकट मिलता है?’ दरअसल, मेनका गांधी ने हाल ही में कहा था कि इस्कॉन अपनी गौशालाओं में पाली जाने वाली गायों को कसाइयों को बेचता है। इसके बाद इस्कॉन की तरफ से भाजपा सांसद को 100 करोड़ रुपये का मानहानि का नोटिस भी भेजा गया था।

क्या है मामला?

दरअसल, नोएडा पुलिस ने रेव पार्टी में सांप के जहर के कथित इस्तेमाल के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और इस मामले में बिग बॉस ओटीटी सीजन-2 के विजेता एल्विश यादव के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के कब्जे से नौ सांपों को बचाया गया। ये लोग गुरुवार को रेव पार्टी के लिए सेक्टर-51 के एक बैंक्वेट हॉल में इकट्ठे हुए थे। पुलिस ने बताया कि सेक्टर-51 के एक बैंक्वेट हॉल में सांप के जहर के साथ रेव पार्टी करने के मामले में यादव सहित छह अन्य लोगों के खिलाफ ‘पीपल फॉर एनिमल्स’ (पीएफए) की शिकायत के बाद वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम के प्रावधानों और आपराधिक साजिश के तहत मामला दर्ज किया गया। बताया गया है कि रेव पार्टी पीएफए द्वारा बिछाया गया जाल थी। यह एनजीओ मेनका गांधी का है, जो जानवरों के लिए काम करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स