न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली विश्वविद्यालय में चुनाव कल, थम नहीं रही हिंसा, पकड़े गए 100 से अधिक बाहरी छात्र

तीन साल बाद हो रहे छात्र संघ के चुनाव में ABVP और NSUI के बीच मुख्य मुकाबला देखने को मिल रहा है। ताजा घटना दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में ज्वाइंट सेक्रेटरी पद के उम्मीदवार अमरेंद्र यादव पर हमले की है। बीते तीन दिन के भीतर एबीवीपी और एनएसयूआई की ओर से हिंसा की कई वीडियो को जारी

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 21 Sep 2023 7:31:47

दिल्ली विश्वविद्यालय में चुनाव कल, थम नहीं रही हिंसा, पकड़े गए 100 से अधिक बाहरी छात्र

नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव शुक्रवार को होने जा रहे हैं, लेकिन वहाँ पर हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। तीन साल बाद हो रहे छात्र संघ के चुनाव में ABVP और NSUI के बीच मुख्य मुकाबला देखने को मिल रहा है। ताजा घटना दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में ज्वाइंट सेक्रेटरी पद के उम्मीदवार अमरेंद्र यादव पर हमले की है। बीते तीन दिन के भीतर एबीवीपी और एनएसयूआई की ओर से हिंसा की कई वीडियो को जारी करके एक दूसरे पर हिंसा का आरोप लगाया है। गुरुवार को एनएसयूआई की ओर से कन्हैया कुमार और एबीवीपी की ओर आशुतोष सिंह ने एक दूसरे पर हिंसा करने का आरोप लगाया।

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि एबीवीपी के लोग महिला कॉलेज में घुस रहे हैं लेकिन पुलिस हमारे ही लोगों को पकड़ रही है। एबीवीपी कैंपस में हिंसा का माहौल बना रही है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों दिल्ली विश्वविद्यालय की हिंसा गंभीर विषय है। कैंपस में दूसरे राज्यों और देशों के बच्चे यहां पढ़ते हैं सभी का परिवार चिंतित है। तीन साल बाद ये चुनाव हो रहा है इसलिए पावर का दुरुपयोग करके गुंडागर्दी को बढ़ावा मिल रहा है। चुनाव की प्रक्रिया में शुरु से ही गड़बड़ी रही। इस साल जो चुनाव लड़ रहे हैं उनको उम्र में तीन साल की छूट दी गई। दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को ये घटनाएं चोट पहुंचाती हैं।

कन्हैया कुमार के आरोपों पर पलटवार करते हुए एबीवीपी के मीडिया संयोजक आशुतोष सिंह ने कहा कि कन्हैया कुमार झूठ बोल रहे हैं NSUI के लोग कैंपस में डंडा लेकर घूम रहे हैं। एनएसयूआई राजस्थान और बाहर से लोगों को बुलाकर कैंपस में हिंसा का माहौल बना रही है। पुलिस ने तमाम लोगों को हिरासत में लिया तो एनएसयूआई कह रही है कि पुलिस उनके ऊपर कार्रवाई कर रही है। कैंपस का माहौल खराब करनेके लिए NSUI ही जिम्मेदार है।

जांच में पकड़े गए 100 से अधिक बाहरी छात्र

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में कैसे पैसा और ताकत का प्रदर्शन हो रहा है उसकी एक बानगी बुधवार को दिखी, जब दिल्ली पुलिस ने कैंपस में घूम रही गाड़ियों की जांच की और लोगों से आई कार्ड मांगे तो पता चला कि 100 से ज्यादा लोग बाहर से आए हुए थे। यही नहीं पुलिस ने 30 से ज्यादा लग्जरी गाड़ियों का भी चालान किया, जो कैंपस के प्रचार में हिस्सा ले रही थी।

ज्ञातव्य है कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ का चुनाव शुक्रवार को है। 50 से ज्यादा कॉलेज के छात्र इसमें हिस्सा लेंगे। मेट्रो का पास, छात्राओं के लिए महावारी छुट्टी, नए हॉस्टल और फीस कम करने का वादा किया गया है, लेकिन कई दिनों से हो रही मारपीट की घटना ने आम छात्राओं की चिंता जरुर बढ़ा दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स