न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस राज्य के दौरे के बाद चुनाव आयोग घोषित कर सकता है लोकसभा चुनाव की तारीख

आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए चुनाव आयोग राज्यवार दौरा कर रहा है। प्राप्त समाचारों के अनुसार हाल ही में जम्मू कश्मीर के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाद चुनाव आयोग स्वयं 11 से 13 मार्च तक जम्मू कश्मीर का दौरा करेगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 09 Mar 2024 9:49:33

इस राज्य के दौरे के बाद चुनाव आयोग घोषित कर सकता है लोकसभा चुनाव की तारीख

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए चुनाव आयोग राज्यवार दौरा कर रहा है। प्राप्त समाचारों के अनुसार हाल ही में जम्मू कश्मीर के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाद चुनाव आयोग स्वयं 11 से 13 मार्च तक जम्मू कश्मीर का दौरा करेगा। इस दौरे के दौरान चुनाव आयोग के अधिकारी इस बात का जायजा लेंगे कि इस केन्द्र शासित प्रदेश में कब लोकसभा के चुनाव करवाए जा सकते हैं। वहीं दूसरी ओर NDTV की रिपोर्ट के अनुसार चुनाव आयोग जम्मू कश्मीर के दौरे के बाद ही लोकसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा करेगा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि हो सकता है चुनाव आयोग इस दौरे के खत्म होने के अगले दिन 14 मार्च गुरुवार या उसके अगले दिन शुक्रवार 15 मार्च को यह घोषणा करे।

ज्ञातव्य है कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से जम्मू कश्मीर में सितंबर तक विधानसभा का चुनाव कराने के निर्देश के बाद चुनाव आयोग यहां का दौरा कर रहा है। उस समय केंद्र सरकार ने पैनल से यह आकलन करने के लिए कहा था कि क्या जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव साथ कराए जा सकते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को चुनाव आयोग का दौरा खत्म होने के बाद गुरुवार या शुक्रवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो सकती है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अरुण गोयल सहित पूरा पैनल जम्मू कश्मीर का दौरा करेगा।

जम्मू और कश्मीर में आखिरी विधानसभा चुनाव 2014 में हुआ था। साल 2019 में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद जम्मू और कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश अस्तित्व में आए।

अनुच्छेद 370 को निरस्त करने की चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान दिसंबर 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को 30 सितंबर तक जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने अनुच्छेद 370 को रद्द करने के केंद्र सरकार के फैसले को बरकरार रखते हुए, जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा जल्द से जल्द बहाल करने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया था।

जम्मू कश्मीर में साल 2014 के विधानसभा चुनाव में महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी और भाजपा के गठबंधन ने सरकार बनाई थी। साल 2018 में भाजपा का समर्थन वापस लेने के बाद जम्मू कश्मीर की सरकार गिर गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी