न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

निर्वाचन आयोग ने एग्जिट पोल के नतीजों के प्रकाशन या प्रचार पर लगाई रोक, जताई माहौल खराब होने की सम्भावना

चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर 7 नवंबर से 30 नवंबर शाम तक एग्जिट पोल के नतीजों के प्रकाशन या प्रचार पर रोक लगा दी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 01 Nov 2023 4:47:26

निर्वाचन आयोग ने एग्जिट पोल के नतीजों के प्रकाशन या प्रचार पर लगाई रोक, जताई माहौल खराब होने की सम्भावना

नई दिल्ली। देश में जैसे ही चुनावी प्रक्रिया शुरू होती है वैसे ही कई ऐसी कम्पनियाँ सामने आती हैं तो चुनाव होने की स्थिति को दर्शाते हुए सर्वे करवाती हैं और इन सर्वे को कई समाचार एजेंसियाँ प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया या किसी अन्य माध्यम से प्रकाशित या प्रचार करवाती हैं, इससे चुनाव के दौरान राजनीतिक पार्टियों को माहौल बनाने में मदद मिलती है। हालांकि अब चुनाव आयोग इन सर्वे को प्रकाशित प्रचारित करने पर रोक लगा दी है।

चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर 7 नवंबर से 30 नवंबर शाम तक एग्जिट पोल के नतीजों के प्रकाशन या प्रचार पर रोक लगा दी है। चुनाव आयोग ने मंगलवार को एक नोटिफिकेशन जारी कर 7 नवंबर की सुबह 7 बजे से 30 नवंबर की शाम 6.30 बजे तक एग्जिट पोल पर पूरी तरह रोक लगाई है। चुनाव आयोग ने कहा है कि आखिरी दिन के मतदान से पहले किसी भी समाचार एजेंसी को ऐसा करने की इजाजत नहीं है। जहां छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 7 नवंबर और 17 नवंबर को मतदान होगा, वहीं मिजोरम में भी 7 नवंबर को मतदान होना है। मध्यप्रदेश में चुनाव की तारीख 17 नवंबर है और राजस्थान में 25 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। सबसे आखिर में मतदान तेलंगाना में 30 नवंबर को होना है।

चुनावी कानून के प्रावधानों का हवाला देते हुए निर्वाचन आयोग ने उल्लेख किया कि कोई भी व्यक्ति, जो इस धारा के प्रावधानों का उल्लंघन करेगा उसे दो साल तक की कैद या जुर्माना या दोनों सजा दी जा सकती है। आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव और नगालैंड में विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर 7 नवंबर, 2023 (मंगलवार) को सुबह सात बजे से लेकर 30 नवंबर, 2023 शाम साढ़े छह बजे के बीच की अवधि को उस अवधि के रूप में अधिसूचित किया, जिस दौरान प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया या किसी अन्य माध्यम से एग्जिट पोल करना, उसका प्रकाशन या प्रचार करना निषिद्ध रहेगा।

एग्ज़िट पोल एक सर्वे है जो वोटिंग के पहले किया जाता है, जिसमें जीतने और हारने वाले प्रत्याशियों को मिले वोट का आंकलन किया जाता है।

आज कल कई एजेंसियां एग्ज़िट पोल का काम करने लगी हैं। जिन्हें प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से प्रकाशित किया जाता है। कई बार एग्ज़िट पोल के बताए नतीजे सटीक होते हैं तो कई बार इसके उलट भी फैसले सामने आते हैं। चुनाव आयोग के मतदान के आखिरी दिन तक एग्ज़िट पोल पर रोक इसलिए लगाई है ताकि राजनीतिक दल इस अनुमान के आधार पर माहौल ना बना सकें। यह सभी राजनीति दलों के लिए नुकसानदायक हो सकता है और इससे माहौल खराब होने की आशंका भी रहती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
जिस हुडी से पहचान छिपाने की कोशिश की, वही बनी गिरफ्तारी की वजह; सिया के प्रेमी तक ऐसे पहुंची पुलिस
जिस हुडी से पहचान छिपाने की कोशिश की, वही बनी गिरफ्तारी की वजह; सिया के प्रेमी तक ऐसे पहुंची पुलिस
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
रिटायरमेंट से महज 6 दिन पहले रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर, छापेमारी में 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद
रिटायरमेंट से महज 6 दिन पहले रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर, छापेमारी में 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन