न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हेमंत सोरेन को एक बार फिर तलब किया ईडी ने, 16 से 20 जनवरी को दर्ज करवाना है बयान

इससे पहले भी ईडी ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के इस मामले में पूछताछ के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को तलब करते हुए उन्हें एक पत्र सह-समन जारी किया था। प्रवर्तन निदेशालय ने उस पत्र में हेमंत सोरेन से जांच अधिकारी को तारीख, स्थान आदि के बारे में जानकारी देने को कहा था, ताकि मनी लॉन्ड्रिंग केस में उनका बयान दर्ज किया जा सके।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 13 Jan 2024 10:55:50

हेमंत सोरेन को एक बार फिर तलब किया ईडी ने, 16 से 20 जनवरी को दर्ज करवाना है बयान

नई दिल्ली। ईडी ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक बार फिर से तलब किया है। प्रवर्तन निदेशालय ने हेमंत सोरेन को पत्र भेजकर नई तारीख दी है। ईडी ने साथ ही पूछा कि वो समन पर हाजिर क्यों नहीं हो रहे हैं? ईडी की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि सोरेन 16-20 जनवरी के बीच जांच एजेंसी के ऑफिस में अपना बयान दर्ज कराएं।

इससे पहले भी ईडी ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के इस मामले में पूछताछ के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को तलब करते हुए उन्हें एक पत्र सह-समन जारी किया था। प्रवर्तन निदेशालय ने उस पत्र में हेमंत सोरेन से जांच अधिकारी को तारीख, स्थान आदि के बारे में जानकारी देने को कहा था, ताकि मनी लॉन्ड्रिंग केस में उनका बयान दर्ज किया जा सके।

ईडी के ओर से यह 8वीं बार है जब झारखंड के मुख्यमंत्री को कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बयान दर्ज करने के लिए तलब किया गया है। हेमंत सोरेन ने पिछली बार 7वें समन सह-पत्र पर हाजिर होने से परहेज किया था।

सोरेन अभी तक ईडी के सामने पेश नहीं हुए

जांच एजेंसी ने 7वें समन की डेडलाइन 31 दिसंबर रखी थी। सोरेन अभी तक इस मामले में कभी भी ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं। सोरेन को ईडी ने 14 अगस्त को पहला समन भेजा था। झारखंड के सीएम ने ईडी के समन को सुप्रीम कोर्ट और फिर झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दायर कर ईडी की कार्रवाई से राहत मांगी थी। हालांकि, दोनों कोर्ट से सोरेन की याचिकाएं खारिज हो चुकी हैं। हेमंत सोरेन ने हर बार ईडी के समन को अनुचित करार दिया है।

प्रवर्तन निदेशालय का कहना है कि उसकी जांच झारखंड में माफिया द्वारा भूमि के स्वामित्व में अवैध तरीके से बदलाव से संबंधित है। वहीं अब तक इस मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। ईडी ने इस मामले में 2011 बैच की IAS छवि रंजन को भी गिरफ्तार कर चुकी है। वह पूर्व में राज्य समाज कल्याण विभाग के निदेशक पद पर कार्यरत थे।

पिछली बार ईडी के भेजे समन पर ऐसी आशंकाएं जताई गईं थी कि ईडी कभी में हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर सकती है। ईडी ने भी कहा था कि यदि सोरेन हाजिर नहीं होते तो मनी लॉन्ड्रिंग रोधी कानून के प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई करने को बाध्य होगी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिछली बार ईडी के समन के चलते पैदा हुई राजनीतिक गहमागहमी के चलते गठबंधन विधायकों की बैठक भी बुला ली थी। इस बैठक में उन्होंने मौजूदा हालात को लेकर विधायकों से फीडबैक लिया था। इस बैठक में विधायकों ने हेमंत सोरेन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया था। साथ ही कहा था कि सभी सहयोगी विधानसभा में सोरेन के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। हेमंत सरकार को कोई खतरा नहीं होने दिया जाएगा। सोरेन मुख्यमंत्री बने रहेंगे और उनके नेतृत्व में ही लोकसभा और विधानसभा का चुनाव लड़ा जाएगा।

उस वक्त अटकलें ऐसी भी लगाई जा रही थीं कि गिरफ्तारी की आशंका के चलते हेमंत सोरेन पत्नी को सीएम पद सौंपने की तैयारी में थे, लेकिन उन्होंने इन सभी आशंकाओं को सिरे से खारिज कर दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी