न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ED ने बायजू को दिया कारण बताओ नोटिस, FEMA की जांच में पाई गई थी कंपनी के खिलाफ 9,000 करोड़ की अनियमितता

प्रवर्तन निदेशालय ने 9,000 करोड़ की हेराफेरी मामले में कंपनी को कारण बताओ नोटिस भेजा है। हालांकि, इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक बायजू ने किसी भी प्रकार की नोटिस मिलने से इनकार किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 21 Nov 2023 10:47:28

ED ने बायजू को दिया कारण बताओ नोटिस, FEMA की जांच में पाई गई थी कंपनी के खिलाफ 9,000 करोड़ की अनियमितता

नई दिल्ली। देश की दिग्गज ऑनलाइन एजुकेशन कंपनी बायजू की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने 9,000 करोड़ की हेराफेरी मामले में कंपनी को कारण बताओ नोटिस भेजा है। हालांकि, इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक बायजू ने किसी भी प्रकार की नोटिस मिलने से इनकार किया है। बता दें कि जांच एजेंसी ने फेमा FEMA की जांच में कंपनी के खिलाफ 9,000 करोड़ की अनियमितता पाई थी।

अप्रैल में हुई थी छापेमारी

इससे पहले अप्रैल महीने में जांच एजेंसी ने एजुटेक कंपनी के दफ्तर समेत कई परिसरों पर तलाशी ली थी। इस दौरान ईडी ने कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए थे। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई में पता चला था कि कंपनी को साल 2011 से 2023 के बीच लगभग 28000 करोड़ रुपये की विदेशी फंडिंग मिली है।

बायजू रवींद्रन की कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड 22 बिलियन डॉलर में भारत का सबसे मूल्यवान स्टार्टअप, ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म बायजूस चलाती है. कंपनी ने टाइगर ग्लोबल, सिकोइया कैपिटल, जनरल अटलांटिक, प्रॉसस, ब्लैकरॉक और टेनसेंट सहित कई निवेशकों को अपने समर्थक के रूप में दर्शाती है।

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जारी बयान में कहा गया था कि तलाशी और जब्ती कार्रवाई के दौरान विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल डेटा जब्त किया गया। तलाशी से यह भी पता चला कि कंपनी को कथित तौर 2011 से 2023 की अवधि के दौरान 28,000 करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्राप्त हुआ था।

2020-21 से नहीं तैयार है वित्तीय लेखा जोखा

प्रवर्तन निदेशालय की जांच में पता चला कि इस अवधि के दौरान कंपनी ने विदेशी प्रत्यक्ष निवेश के नाम पर लगभग 9754 करोड़ रुपये विदेश भेजे हैं। कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 2020-21 से अपने वित्तीय लेखा जोखा नहीं तैयार किये हैं। ऐसे में जांच एजेंसी कंपनी के खातों की जांच कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स