न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

US Fed Rate Cut का असर, भारी गिरावट के साथ बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार

भारतीय शेयर बाजार के लिए आज का दिन बेहद खराब संकेतों से भरा रहा। बीती रात अमेरिकी बाजारों में नैस्डेक और डाओ जोंस की गिरावट के बाद आज सुबह भारतीय बाजार भी गिरावट के साथ ही खुल पाए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 19 Dec 2024 5:12:18

US Fed Rate Cut का असर, भारी गिरावट के साथ बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार

मुम्बई । भारतीय शेयर बाजार के लिए आज का दिन बेहद खराब संकेतों से भरा रहा। बीती रात अमेरिकी बाजारों में नैस्डेक और डाओ जोंस की गिरावट के बाद आज सुबह भारतीय बाजार भी गिरावट के साथ ही खुल पाए। सेंसेक्स करीब 1000 अंकों की कमजोरी के साथ दिखा और बाजार बंद होते-होते भी सेंसेक्स 950 अंकों से ज्यादा ही गिरकर बंद हो पाया है।

भारतीय शेयर बाजार के लिए गुरुवार का कारोबारी सत्र नुकसान वाला रहा। सेंसेक्स 964 अंक या 1.20 प्रतिशत गिरकर 79,218 अंक और निफ्टी 247 अंक या 1.02 प्रतिशत गिरकर 23,951 पर बंद हुआ। बाजार के गिरने की वजह अमेरिकी फेड के ब्याज दरों में कटौती का फैसला और आगे के आउटलुक को माना जा रहा है, जिसमें 2025 के लिए केवल दो बार ब्याज दरों में कमी की संभावना जताई गई है। वहीं, बाजार को अगले साल चार बार ब्याज दरों में कटौती होने की आशा थी।

सेंसेक्स के शेयरों का कैसा रहा हाल

सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है और केवल 3 शेयर ऐसे हैं जो तेजी के साथ बंद होने में कामयाब रहे हैं। गिरने वाले शेयरों में बजाज फिनसर्व 2.50 फीसदी टूटकर टॉप लूजर रहा है। इसके बाद जेएसडब्ल्यू स्टील, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है। इसके अलावा चढ़ने वाले शेयरों में सन फार्मा, एचयूएल और पावरग्रिड के शेयरों में तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ।

शेयर बाजार में चौतरफा गिरावट थी। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 167 अंक या 0.28 प्रतिशत गिरकर 58,556 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 97.25 अंक या 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,133 पर बंद हुआ।

फार्मा और हेल्थकेयर को छोड़कर सभी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं। ऑटो, आईटी, फिन सर्विस, रियल्टी, मीडिया, एनर्जी और प्राइवेट बैंक सबसे ज्यादा गिरने वाले इंडेक्स थे।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 1,684 शेयर हरे निशान में और 2,309 शेयर लाल निशान में और 102 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए हैं।

सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयर लाल निशान में बंद हुए हैं। बजाज फिनसर्व, जेएसडब्लू स्टील, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, इन्फोसिस, टाटा मोटर्स और आईटीसी टॉप लूजर्स थे। सन फार्मा, एचयूएल और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन टॉप गेनर्स थे।

बाजार के जानकारों का कहा, "अमेरिकी फेड के ब्याज दरों पर आक्रामक रुख के कारण वैश्विक स्तर पर हुई बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में व्यापक गिरावट देखी गई। बैंकिंग और रियल एस्टेट जैसे ब्याज दरों के प्रति संवेदनशील क्षेत्रों को इसका काफी नुकसान उठाना पड़ा।

जानकारों ने आगे कहा, " बैंक ऑफ जापान के ब्याज दर को स्थिर रखने के फैसले ने अर्थशास्त्रियों को आश्चर्यचकित कर दिया, जिससे बिकवाली के दबाव को कम करने में मदद मिली। एफआईआई की ओर से जारी बिकवाली के बीच निवेशक सतर्क बने रहना चाहिए।"

BSE का मार्केट कैपिटलाइजेशन

बीएसई का मार्केट कैप 449.76 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है और इसमें कल के मुकाबले खासी गिरावट दर्ज की गई है। इसमें कुल 4095 शेयरों में कारोबार बंद हुआ और 1680 शेयरों में तेजी रही। गिरने वाले शेयरों में 2315 शेयरों में कमजोरी के साथ कारोबार बंद हुआ है और 100 शेयर ऐसे हैं जिनमें कोई बदलाव नहीं देखा गया है।

NSE के शेयरों का कारोबार बंद होते समय ऐसा था हाल

एनएसई के 50 में से 36 शेयरों में गिरावट देखी गई है और 14 शेयरों में गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार बंद हुआ है। एनएसई के गिरने वाले शेयरों में बजाज फिनसर्व, जेएसडब्ल्यू स्टील, बजाज फाइनेंस, ग्रासिम और एशियन पेंट्स के शेयरों में गिरावट देखी गई है। एनएसई के चढ़ने वाले शेयरों में डॉ रेड्डीज लैब्स, सिप्ला, बीपीसीएल, सन फार्मा और अपोलो हॉस्पिटल में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
एक महीने में बकाया डीए चुकाए पंजाब सरकार, हाईकोर्ट का सख्त आदेश; विज्ञापन और गैर-जरूरी खर्चों पर भी लगी रोक
एक महीने में बकाया डीए चुकाए पंजाब सरकार, हाईकोर्ट का सख्त आदेश; विज्ञापन और गैर-जरूरी खर्चों पर भी लगी रोक
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय