Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सुरक्षा उल्लंघन के चलते DGCA हुआ सख्त, एयर इंडिया पर लगाया 1.10 करोड़ का भारी जुर्माना

उड़ान में अनियमितता की कई घटनाओं के बीच सुरक्षा उल्लंघन के लिए एयर इंडिया पर ₹1.10 करोड़ का भारी जुर्माना लगाया गया है। डीजीसीए ने कहा कि सुरक्षा उल्लंघन कुछ लंबी दूरी के महत्वपूर्ण मार्गों पर हुए हैं। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की ओर से इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 24 Jan 2024 4:17:09

सुरक्षा उल्लंघन के चलते DGCA हुआ सख्त, एयर इंडिया पर लगाया 1.10 करोड़ का भारी जुर्माना

नई दिल्ली। उड़ान में अनियमितता की कई घटनाओं के बीच सुरक्षा उल्लंघन के लिए एयर इंडिया पर ₹1.10 करोड़ का भारी जुर्माना लगाया गया है। डीजीसीए ने कहा कि सुरक्षा उल्लंघन कुछ लंबी दूरी के महत्वपूर्ण मार्गों पर हुए हैं। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की ओर से इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई है। यह नहीं बताया गया है कि यह जुर्माना किसी एक विशिष्ट घटना को लेकर लगाया गया है या एक से अधिक घटनाओं से संदर्भ में।

पीटीआई की खबर के मुताबिक, बुधवार को जारी बयान के अनुसार, नियामक ने एक एयरलाइन कर्मचारी से स्वैच्छिक सुरक्षा रिपोर्ट प्राप्त करने के बाद विस्तृत जांच की। इसमें कुछ लंबी दूरी के महत्वपूर्ण मार्गों पर एयर इंडिया द्वारा संचालित उड़ानों में सुरक्षा उल्लंघन का आरोप लगाया गया था। डीजीसीए ने कहा कि चूंकि जांच में प्रथम दृष्टया एयरलाइन द्वारा गैर-अनुपालन का पता चला। इसके बाद एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। सुरक्षा रिपोर्ट एयर इंडिया की ओर से संचालित पट्टे पर दिए गए विमानों से संबंधित है।

एयर इंडिया के एक पूर्व पायलट ने पिछले साल 29 अक्टूबर को नागरिक उड्डयन मंत्रालय और डीजीसीए को इस अभ्यास के बारे में शिकायत की थी। पायलट ने B777 कमांडर के रूप में काम किया था। डीजीसीए ने कहा कि उनकी जांच में एयरलाइन द्वारा गैर-अनुपालन का पता चला है। आगे कहा कि जांच में प्रथम दृष्टया एयरलाइन द्वारा गैर-अनुपालन का पता चला था। इसी के चलते एयर इंडिया लिमिटेड के जवाबदेह प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

डीजीसीए की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि कारण बताओ नोटिस के जवाब की प्रासंगिक वैधानिक प्रावधानों के तहत निर्धारित शर्तों और मूल उपकरण निर्माता (OEM) द्वारा निर्धारित महत्वपूर्ण दस्तावेजों में निर्धारित प्रदर्शन सीमाओं के संबंध में विधिवत जांच की गई थी। उड़ान में अनियमितता की कई घटनाओं के बीच सुरक्षा उल्लंघन के लिए एयर इंडिया पर ₹1.10 करोड़ का भारी जुर्माना लगाया गया है। डीजीसीए ने कहा कि सुरक्षा उल्लंघन कुछ लंबी दूरी के महत्वपूर्ण मार्गों पर हुए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका