न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली पुलिस ने किया नकली घी के कारोबार का भंडाफोड, दो गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने द्वारका में मंहगे ब्रांडों की पैकिंग में नकली घी के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान टीम ने अमूल, मदर डेयरी और पतंजलि जैसे नामचीन ब्रॉन्ड्स के कई नकली पैकेट्स भी बरामद किए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 24 Nov 2023 7:41:14

दिल्ली पुलिस ने किया नकली घी के कारोबार का भंडाफोड, दो गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने द्वारका में मंहगे ब्रांडों की पैकिंग में नकली घी के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। इस फैक्ट्री में धड़ल्ले से नकली घी के कारोबार को अंजाम दिया जा रहा था। दिल्ली पुलिस की टीम काफी समय से इस फैक्ट्री पर नजर रखे हुए थी। छापेमारी के दौरान टीम ने अमूल, मदर डेयरी और पतंजलि जैसे नामचीन ब्रॉन्ड्स के कई नकली पैकेट्स भी बरामद किए हैं। इस मामले में जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि अधिकार धारक कंपनियों की कई शिकायतें मिली थीं। जिसके बाद द्वारका जिले की डीआईयू (ड्रिस्ट्रिक इंवेस्टिगेशन यूनिट) और विजलेंस यूटिक को कॉपीराइट और ट्रेडमार्क के जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

कमिश्नर ने कही ये बात

पुलिस कमिश्नर (द्वारका) एम. हर्ष वर्धन ने कहा, ''19 नवंबर को डीआईयू और द्वारका की विजिलेंस की संयुक्त टीमों ने दिचाऊं कलां में छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान एक फैक्ट्री में नकली घी तैयार करने और पैकेजिंग का काम चलता पाया गया।''

फैक्ट्री में मौजूद थे दो नाबालिग मजदूर

बता दें कि छापेमारी के दौरान कई फेमस कंपनियों के वनस्पति घी के साथ एक एल्यूमीनियम टब जिसमें घी जैसा पदार्थ, इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, जलता हुआ स्टोव, और मदर डेयरी, अमूल, मिल्कफूड, नक्श डेयरी आदि के टेट्रा पैक बरामद किए गए हैं। उक्त फैक्ट्री में अर्जुन और एक नाबालिग नाम के दो कर्मचारी मौजूद पाए गए, जिन्होंने बताया कि फैक्ट्री उम्मेद सिंह (परिसर के मालिक) के भतीजे सुमित की है। श्रमिकों से संबंधित ब्रांडों के प्राधिकार पत्र के बारे में पूछा गया लेकिन उन्होंने नहीं दिखाया। परिस्थितियों को देखते हुए थाना बीएचडी नगर में एफआईआर संख्या 546/2023 धारा 63/65 कॉपी राइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स